प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ 26 जनवरी को इंदौर के कांग्रेस कार्यालय यानी गांधी भवन पहुंचकर झंडा वंदन करेंगे। इंदौर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को यह मौका 20 साल बाद मिला है, जब प्रदेश का मुख्यमंत्री इंदौर के पार्टी कार्यालय पर झंडा वंदन करेगा, मुख्यमंत्री कमलनाथ के इस कार्यक्रम को लेकर गांधी भवन में व्यापक तैयारियां की गई है। इंदौर के कांग्रेस कार्यालय यानी गांधी भवन का आलम इन दिनों बदला हुआ दिखाई दे रहा है। गांधी भवन में रंगाई पुताई के साथ यहाँ मौजूद कार्यकर्ताओं के चेहरों पर भी एक अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। दरअसल 20 साल बाद प्रदेश का कोई मुख्यमंत्री कांग्रेस कार्यालय पर झंडा वंदन करेगा। यही वजह है कि, मुख्यमंत्री कमलनाथ के इस कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा जोश और उत्साह देखने को मिल रहा है। शनिवार को मुख्यमंत्री के आगमन से पहले कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ता और इंदौर के प्रभारी मंत्री बाला बच्चन भी गांधी भवन पहुंचे, और यहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…









