इंदौर नगर निगम के आयुक्त आशीष सिंह देश के टॉप 10 आईएएस अधिकारियों में शामिल हुए है। दि बेटर इंडिया नामक डिजिटल प्लेटफार्म के सर्वे में आशीष सिंह का नाम भी शामिल किया गया है।
टॉप 10 आईएएस में नाम शामिल होने के बाद नगर निगम आयुक्त आशीष सिंह ने कहा कि, ये उपलब्धि हमारे मनोबल को बढ़ाने का काम करेगी, इससे साथ ही हमें शहर में जारी विकास कार्यों को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने की प्रेरणा भी मिलेगी। इस दौरान कलेक्टर लोकेश जाटव ने मंच से निगमायुक्त आशीष सिंह को देश के टॉप 10 आईएएस अधिकारियों की सूची में शामिल होने की शुभकामनाएँ दी है।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









