इंदौर के राजमोहल्ला स्थित खालसा कॉलेज में रघुवंशी समाज द्वारा 19 जनवरी को परिचय सम्मेलन काआयोजन किया जाएगा। इस आयोजन के लिए 500 युवक युवतियों की प्रविष्टियां प्राप्त हुई है। रघुवंशी समाज परिचय सम्मेलन आयोजन समिति द्वारा 19 जनवरी को पांचवा विवाह योग्य युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसमें इस वर्ष युवक व युवतियों की लगभग 500 प्रविष्टियां प्राप्त हुई है। आयोजन समिति के द्वारा विगत् तीन माह से सम्मेलन के संबंध में मप्र, राजस्थान, महाराष्ट्र व अन्य राज्यों में सम्पर्क कर व समिति के सदस्यों के द्वारा व्यक्तिगत जाकर भी बायोडाटा का संग्रह किया गया। इसके माध्यम से लगभग 200 संबंध इस वर्ष तय होने का अनुमान है। परिचय सम्मेलन में विभिन्न प्रदेशों से व अन्य जिलों से आने वाले अतिथियों के ठहरने की निःशुल्क व्यवस्था भी की गई है। परिचय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में कोलारस विधायक विरेंद्र सिंह रघुवंशी, चैराई विधायक सुजीत रघुवंशी एवं समाज के वरिष्ठजन व रघुवंशी समाज के यज्ञ समाट संत कनक बिहारीदास जी महाराज विशेष रूप से सम्मिलित होंगे।
40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…









