इंदौर के परमानंद इंस्टीट्यूट ऑफ योग साइंसेस एंड रिसर्च द्वारा आठवाँ अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव, कॉन्फ्रेंस एवं प्रतियोगिता का दो दिवसीय आयोजन 18 जनवरी से किया जाएगा। इस महोत्सव में 40 देशों के योग रिसर्चर और साइंटिस्ट शामिल होंगे।
परमानंद कैंपस लिंबोदी में होने वाले इस आयोजन में योग का स्वास्थ्य शिक्षा एवं विश्व शांति पर अध्ययन व प्रभाव के साथ शारीरिक मानसिक और भौतिक स्तर की समस्याओं का समाधान कैसे होगा, इस पर रिसर्च प्रस्तुत किया जाएगा। इसी के साथ अंतर्राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता व मलखंब प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा। आज सुबह 21 देशों के प्रतिनिधियों द्वारा राजवाड़ा पहुंचकर मां अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया, और योग के विभिन्न आसनों का प्रदर्शन किया गया।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









