इंदौर में भू-माफिया और ड्रग माफिया के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। जिसमें कुछ और नई सूचियों को चिन्हित किया गया है। जिस पर फिलहाल मंथन का दौर जारी है।
इस मामले में कलेक्टर लोकेश जाटव ने साफ कर दिया है कि माफियाओं का संरक्षण करने वाला पैसा ही उनके पास नहीं रहेगा तो वह पनप ही नहीं पाएंगे। प्रशासन आर्थिक रूप से माफियाओं को पूरी तरह तोड़ने की कवायद में जुटा है। जिलाधीश ने साफ कर दिया है कि जब तक माफियाओं को पूरी तरह से नेस्तनाबूद नहीं कर दिया जाता है। तब तक प्रशासन की कार्रवाई नहीं रुकेगी। जाहिर है प्रशासन का सीधा निशाना माफियाओं की आर्थिक स्थिति को लेकर है। प्रशासन का मानना है कि एक बार माफियाओं की आर्थिक स्थिति टूटी कि माफिया राज पूरी तरह खत्म हो जाएगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि प्रशासन की यह कार्रवाई आने वाले वक्त में क्या रंग लाती है।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









