कोहरे की वजह से उत्तर प्रदेश के उन्नाव में शनिवार को कार और बस की टक्कर होने के बाद 3 वाहन आपस में टकरा गए। इस हादसे में 12 लोगों के घायल होने की खबर है। यह हादसा उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हुआ। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में शनिवार को कार और बस की टक्कर होने के बाद 3 वाहन आपस में टकरा गए। इस हादसे में 12 लोगों के घायल होने की खबर है। यह हादसा उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे हुआ। बताया जा रहा है कि कोहरे की वजह से कम विजिबिलिटी के चलते गाड़ियां आपस में टकरा गई हैं। घायलों तो लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। बता दें कि इससे पहले उत्तर प्रदेश के कन्नौज में एक भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें 20 लोगों की मौत हो गई। यहां यात्रियों से भरी एक बस में ट्रक से टकरा गई और देखते ही देखते आग का गोला बन गई। इस हादसे में 20 लोगों के मरने का अंदेशा जताया जा रहा है क्योंकि बस में कुल 45 लोग सवार थे। जिनमें 25 लोगों को जख्मी हालत में बचा लिया गया लेकिन 20 लोगों का पता नहीं। 5 लोगों को प्रारंभिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया।
40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…









