मायावती ने कहा कि केंद्र की नीतियां पूरी तरह से गलत हैं और इस वजह से देश में इस वक्त गरीबी, अशिक्षा और तनाव का माहौल है। मायावती ने कहा कि गरीब, आदिवासी, मुस्लिम और दूसरे धार्मिक अल्पसंख्यक इस सरकार में ज्यादा परेशान हैं। बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) अध्यक्ष मायावती बुधवार को अपना 64वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उन्होंने लखनऊ में मीडिया को संबोधित किया। मायावती ने कहा कि नरेंद्र मोदी राज में अर्थव्यवस्था बीमार है और 130 करोड़ लोगों के रोजाना रोजी-रोटी का संकट है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मायावती ने कहा कि बीजेपी निजी स्वार्थ की वजह से सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। केंद्र की नीतियां पूरी तरह से गलत हैं और इस वजह से देश में इस वक्त गरीबी, अशिक्षा और तनाव का माहौल है। मायावती ने कहा कि गरीब, आदिवासी, मुस्लिम और दूसरे धार्मिक अल्पसंख्यक इस सरकार में ज्यादा परेशान हैं। बीएसपी प्रमुख मायावती ने कहा कि बीजेपी ने भी कांग्रेस की तरह जनहित के मुद्दों को ताक पर रख दिया है. पूरे देश में अराजकता और तनाव का माहौल है। मौजूदा सरकार की गलत नीतियों की वजह से देश तनाव के माहौल में है। मायावती ने कहा, बीजेपी की इन्हीं कमियों की वजह से कांग्रेस एंड कम्पनी इसका फायदा उठा रही है। बीएसपी इन हालातों को लेकर काफी चिंतित है।
40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…









