इंदौर से अगवा हुआ बच्चा सागर के मालथौन में मिला

इंदौर के हीरा नगर थाना क्षेत्र स्थित प्राइम सिटी सुखलिया कॉलोनी से अगवा हुए 6 वर्षीय बच्चे अक्षत जैन को पुलिस ने मात्र 24 घंटे में ही अपहरणकर्ताओं के चुंगल से सकुशल बरामद कर लिया है। अक्षत को अपहरणकर्ता सागर में छोड़ कर फरार हो गए। देर रात पुलिस की एक टीम बच्चें को लेकर वापस इंदौर पहुंची।

मामला हीरा नगर थाना क्षेत्र के प्राइम सिटी कॉलोनी का है। यहां रहने वाले एक जैन परिवार के 6 वर्षीय बच्चे अक्षत जैन का दो अज्ञात बाइक सवारों ने अपहरण कर लिया था। वहीं अक्षत के पिता के मोबाइल पर फोन कर 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। तत्काल परिजनों ने इसकी जानकारी संबंधित थाने पर दी। मामले को गंभीरता से देखते हुए पुलिस ने शहर में नाकेबंदी शुरू कर दी थी। वही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। इसके दो बाइक सवार बदमाश अक्षत को बैठाकर ले जाते दिखे। पुलिस सरगर्मी से अपहरणकर्ताओं की तलाश कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सुराग मिला कि अक्षत का अपहरण बाणगंगा में रहने वाले संतोष कुमार नामक युवक ने किया है। संतोष को देर शाम पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। वही घटना से संबंधित आठ लोगों को पुलिस ने ललितपुर यूपी से हिरासत में लिया है। इसके बाद अपहरणकर्ता अक्षत को बाइक पर सागर में छोड़ कर फरार हो गए।

सूचना मिलते ही इंदौर से एक पुलिस की टीम बच्चे को लेने के लिए सागर रवाना हो गई। जो देर रात अक्षत को लेकर इंदौर पहुंची। पूरी घटना का खुलासा पूछताछ के बाद ही किया जाएगा। फिलहाल अक्षत के मिल जाने के बाद परिजनों में जश्न का माहौल है। वहीं परिजनों ने इंदौर पुलिस को धन्यवाद दिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। ब्यूरो रिपोर्ट न्यूज 29 इंडिया।

सम्बंधित खबरे

आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!