सीहोर में शहीद जवान ओमप्रकाश मर्दानिया की पत्नी कोमल मर्दानिया के साथ सीआरपीएफ के जवान के भेष में आए एक ठग आठ लाख रुपयों की ठगी कर फरार हो गया। इसके बाद पीड़ित कोमल ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस को जांच के दौरान सीसीटीवी में ठग की फोटो मिल गई है जिसके आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। कोमल ने बताया कि उसके देवर के पास एक फोन आया था कि उनकी भाभी के नाम पर 35 लाख रुपए की राशि जमा होने वाली है। इसके बाद कोमल ने बात की तो अज्ञात आरोपी ने कहा कि अगर आप एफडीआर की राशि के आठ लाख रुपए हमें दे देती है तो आपको 35 लाख रुपए मिल सकते है। 35 लाख रुपए के चक्कर में कोमल सीहोर तहसील में पहुंची और अर्मी की नकली वर्दी में आए अज्ञात आरोपी को आठ लाख रुपए दे दिए। ब्यूरो रिपोर्ट न्यूज़ 29 इंडिया।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









