इंदौर कलेक्टर लोकेश कुमार जाटव कबीटखेड़ी स्थित सीवरेज वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट पहुंचे। जहां उन्होंने सीवरेज वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। बता दें कि, इस दौरान उनके साथ नगर निगम आयुक्त आशीष सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
कलेक्टर और अधिकारियों ने सीवरेज वॉटर ट्रीटमेंट के कार्य को देखा और उन्होंने निर्देश दिये कि, कान्ह नदी के शुद्धीकरण के लिये सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिये चल रहे कार्य शीघ्र पूरा करें। उन्होंने निर्देश दिये कि कान्ह नदी में आने वाला पूरा पानी शुद्धीकृत रहे। इसके संबंध में नगर निगम द्वारा किये जा रहे कार्य शीघ्र पूरे किये जाये। यह ध्यान रखा जाये कि कान्ह नदी में कहीं से भी दूषित पानी नहीं मिले। ड्रेनेज का पानी किसी हाल में नहीं मिले, यह सुनिश्चित किया जाये।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









