इंदौर संभाग में चल रहे राजस्व, खेती, सीएम हेल्पलाइन आदि कामों की समीक्षा के लिए बुधवार को संभागायुक्त कार्यालय में समीक्षा बैठक हुई। संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई बैठक में संभाग के सभी 8 जिलों के कलेक्टरों और संभागीय अधिकारियों ने भागीदारी जताई।
बैठक में संभागायुक्त ने बीते 1 माह में संभाग में हुए कामों की समीक्षा की है। बैठक के दौरान संभागायुक्त ने जहां एक बार फिर अमानक खाद-बीज विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित करने और फिर नोटिस देकर निरस्त करने की कार्रवाई के निर्देश दिए है। 19 फरवरी को होने वाली राजस्व लोक अदालत को लेकर भी गंभीरता बरतने के निर्देश दिए। मीडिया से चर्चा करते हुए संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी ने बताया कि बैठक में रबी की फसल, अमानक कीटनाशक की बिक्री रोकने, स्वास्थ्य और महिला बाल विकास योजनाओं को जनजन तक पहुंचाने, अति कुपोषित बच्चों की संख्या पर नियंत्रण करने, और ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों को दिलाने के साथ राजस्व विभाग के प्रकरणों का निराकरण करने के संबंध में समीक्षा की गई है।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









