इंदौर में नगर पालिका निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अमानक स्तर की पॉलीथिन जब्त की है। अमानक स्तर के करीब 31 कट्टे पॉलीथिन बस की सहायता से मंदसौर पहुंचाई जा रहे थी। जिसकी सूचना मिलने पर नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर पॉलिथीन जब्त की है। इंदौर नगर पालिका निगम ने एक बार फिर अमानक स्तर की पॉलीथिन बरामद की है, मामला शहर के रेलवे स्टेशन के पास का है, जहां से एक बस की मदद से 31 कट्टे अमानक स्तर की पॉलिथीन को मंदसौर पहुंचाया जा रहा था। जिसकी सूचना मिलने पर नगर निगम की टीम ने बस को रोका और अमानक स्तर की पॉलीथिन बरामद की। फिलहाल नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए बस को ट्रेंचिंग ग्राउंड पहुंचा दिया।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









