भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव की बड़ी जीत, एक नजर में 44 VIP सीटों का देखें हाल

देश रायपुर

नाव आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, छत्तीसगढ़ की 90 सीटों पर रूझान सामने आ गए हैं। भाजपा 54 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस 35 सीटों पर आगे है। वहीं एक सीट पर अब जीजीपी आगे है।

यहां देखें 44 हाई प्रोफाइल वीआईपी सीटें- 
1. नारायणपुर सीट पर 15वें राउंड तक भाजपा प्रत्याशी केदार कश्यप 48395 वोटों से आगे हैं और कांग्रेस प्रत्याशी चंदन कश्यप 34346 वोटों से पीछे हैं। भाजपा 14049 वोटों से बढ़त बनाए हुए है।

2. कोंडागांव सीट पर भाजपा प्रत्याशी लता उसेंडी ने कुल 80465 वोट हासिल कर जीत दर्ज की, उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी मोहनलाल मरकाम को 18572 वोटों से हराया है।

3. केशकाल सीट पर 12वें राउंड तक भाजपा प्रत्याशी नीलकंठ टेकाम 45829 वोटों से आगे हैं और कांग्रेस प्रत्याशी संतराम नेताम 38293 वोटों से पीछे हैं। भाजपा 7536 वोटों से बढ़त बनाए हुए है। 

4. दंतेवाड़ा सीट पर 10वें राउंड तक भाजपा प्रत्याशी चेतराम अरामी 36919 वोटों आगे और कांग्रेस प्रत्याशी छविंद्र महेंद्र कर्मा 24352 वोटों पर पीछे चल कर रहे हैं। भाजपा 12567 वोटों पर बढ़त बनाए हुए है। 

5. अंतागढ़ सीट पर नौवें राउंड तक भाजपा प्रत्याशी विक्रम उसेंडी 44145 वोटों आगे और कांग्रेस प्रत्याशी रुप सिंह पोटाई 20247 वोटों पर पीछे चल रहे हैं। भाजपा 23898 वोटों पर बढ़ बनाए हुए है। 

6. कोंटा सीट पर 11वें राउंड तक भाजपा प्रत्याशी सोयम मुका 15328 वोटों के साथ पीछे चल रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा 23116 वोटों के साथ पीछे चल रहे हैं वहीं सीपीआई प्रत्याशी मनीष कुंजम 22526 वोटों के साथ आगे हैं। कांग्रेस 590 वोटों पर बढ़त बनाए हुए है।

7. चित्रकोट सीट पर 13वें राउंड तक भाजपा प्रत्याशी विनायक गोयल 52524 वोटों पर आगे हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बैज 44548 वोटों के साथ पीछे चल रहे हैं। भाजपा ने 7976 वोटों के साथ बढ़ बना रखी है। 

8. बीजापुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मंडावी 35739 वोट हासिल कर जीत गए हैं, उन्होंने भाजपा प्रत्याशी महेश गागड़ा को 2706 वोटों के अंतर से हराया है।

9. राजनांदगांव सीट पर 11वें राउंड तक भाजपा प्रत्याशी रमन सिंह 73855 वोटों के साथ आगे हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी गिरीश देवांगन 36437 वोटों के साथ पीछे हैं। भाजपा 37418 वोटों के साथ बढ़ बनाए हुए हैं।  

10. कवर्धा सीट पर 11वें राउंड तक भाजपा प्रत्याशी विजय शर्मा 83466 वोटों के साथ आगे हैं तो वहीं कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद अकबर 58874 वोटों के साथ पीछे हैं। भाजपा 24592 वोटों के साथ बढ़त बनाए हुए है। 

11. अंबिकापुर से भाजपा प्रत्याशी राजेश अग्रवाल जीत गए हैं, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी त्रिभुनेश्वर शरण सिंहदेव (टीएस. बाबा) हार गए हैं।

12. सीतापुर से भाजपा प्रत्याशी रामकुमार टोप्पो 83088 वोट हासिल कर जीत गए हैं। टोप्पो ने 17160 मतों के अंतर से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को हराया है। कांग्रेस प्रत्याशी अमरजीत भगत हार गए हैं। 

13. कुनकुरी से भाजपा के विष्णुदेव साय 25541 वोटों के अंतर से जीत गए हैं, उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी यूडी मिंज को हराया है।

14. पत्थलगांव से भाजपा प्रत्याशी गोमती साय 82320 वोट प्राप्त कर जीत दर्ज की है। गोमती साय 255 वोटों के अंतर से विजयी हुई हैं। कांग्रेस प्रत्याशी रामपुकार सिंह हार गए हैं।

15. रामानुजगंज से भाजपा प्रत्याशी राम विचार नेताम जीत गए हैं, उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी अजय तिर्की को हराया है।

16. भरतपुर-सोनहत से भाजपा प्रत्याशी रेणुका सिंह 13वें राउंड तक 46623 प्राप्त कर आगे चल रही हैं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी गुलाब सिंह कमरो 41190 वोट हासिल कर दूसरे नंबर पर चल रहे हैं। भाजपा यहां 5433 वोटों से बढ़त बनाए हुए है।

17. बिलासपुर से भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल 83022 वोट हासिल कर जीत गए हैं, उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी शैलेश पांडे को 28959 वोटों के अंतर से हराया है।

18. कोटा से कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव ने 73479 वोट हासिल कर जीत दर्ज की है। अटल श्रीवास्तव ने भाजपा प्रत्याशी प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को 7957 वोटों के अंतर से हराया है। इसके साथ ही जेसीसीजे के संस्थापक अजीत जोगी की पत्नी रेणु जोगी तीसरे स्थान पर रहीं।

19. तखतपुर से भाजपा प्रत्याशी धर्मजीत सिंह 90978 वोटों को हासिल कर जीत गए हैं। धर्मजीत ने 14892 वोटों के अंतर से जीत का स्वाद चखा है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी रश्मि सिंह को हार का सामना करना पड़ा है।

20. बिल्हा से भाजपा प्रत्याशी धरमलाल कौशिक 14वें राउंड तक 58790 वोटों के साथ पीछे चल रहे हैं तो वहीं कांग्रेस प्रत्याशी सियाराम कौशिक 60985 वोट हासिल कर आगे बने हुए हैं। कांग्रेस यहां  2195 वोटों के साथ बढ़त बनाए हुए है।  

21. मुंगेली से भाजपा प्रत्याशी पुन्नूलाल मोहले 85429 मत हासिल कर जीत गए हैं। पुन्नूलाल ने 11781 वोटों के अंतर से विजयी हुए हैं। यहां कांग्रेस प्रत्याशी संजीत बनर्जी हार गए हैं।

22. लोरमी से भाजपा प्रत्याशी और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव 75070 वोट हासिल कर जीत गए हैं। अरुण साव ने 45891 वोट के अंतर से जीत अपने नाम की है। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी थानेश्वर साहू को हार का स्वाद चखना पड़ा है। 

23. जांजगीर-चांपा से भाजपा प्रत्याशी नारायण चंदेल 12वें राउंड तक 53244 वोट हासिल कर आगे चल रहे हैं, तो वहीं कांग्रेस प्रत्याशी व्यास कश्यप 52834 वोटों के साथ पीछे हैं। भाजपा यहां  410 वोटों के साथ आगे है।

24. सक्ती विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ चरणदास महंत 12203 वोट से जीत गए हैं। उन्होंने भाजपा के डॉ. खिलावन साहू को हराया है।

25. चंद्रपुर से भाजपा प्रत्याशी संयोगिता सिंह जूदेव 10वें राउंड तक 31533 हासिल कर पीछे चल रही हैं, तो वहीं कांग्रेस प्रत्याशी रामकुमार यादव 47039 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। कांग्रेस यहां 15506 वोटों के साथ बढ़त बनाए हुए है।

26. रायगढ़ से भाजपा प्रत्याशी ओपी चौधरी 16वें राउंड तक 100765 वोट प्राप्त कर जीत की ओर हैं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश नायक 46521 उनसे काफी पीछे चल रहे हैं। भाजपा यहां 54244 वोटों से आगे है।

27. खरसिया से भाजपा प्रत्याशी महेश साहू 21वें राउंड तक 79332 वोट हासिल कर काफी पीछे चल रहे हैं, तो वहीं कांग्रेस प्रत्याशी उमेश पटेल 100988 वोट हासिल कर जीत की ओर हैं। कांग्रेस यहां 21656 वोटों से बढ़त बनाए हुए है।

28. कोरबा से भाजपा प्रत्याशी लखनलाल देवांगन 92029 वोट हासिल कर जीत गए हैं। लखनलाल ने  25629 वोटों के बड़े अंतर से जीत अपने नाम की है। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी जयसिंह अग्रवाल को हार का मुंह देखना पड़ा। 

29. रामपुर से कांग्रेस प्रत्याशी फूलसिंह रठिया 93647 वोट हासिल कर जीत गए हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी ननकी रामकंवर को 22859 वोटों के अंतर से हराया है।

30. रायपुर दक्षिण से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल 14वें राउंड तक 80741 वोट हासिल कर आगे चल रहे हैं, तो वहीं कांग्रेस प्रत्याशी महंत रामसुंदर 30877 वोटों के साथ पीछे चल रहे हैं। भाजपा यहां 49864 वोटों के साथ जीत की ओर है।

31. रायपुर पश्चिम से भाजपा प्रत्याशी राजेश मूणत 98938 मत हासिल कर जीत गए हैं। उन्होंने 41229 वोटों के अंतर से बड़ी जीत अपने नाम की। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय हार गए हैं।

32. रायपुर ग्रामीण से भाजपा प्रत्याशी मोतीलाल साहू 113032 वोट हासिल कर जीत दर्ज की है। उन्होंने 35750 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। उधर कांग्रेस प्रत्याशी पंकज शर्मा हार गए हैं। 

33. धरसीवां से भाजपा प्रत्याशी अनुज शर्मा 107283 वोट हासिल कर जीत गए हैं। उन्होंने 44343 मतों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। कांग्रेस प्रत्याशी छाया वर्मा हार गई हैं।

34. अभनपुर से भाजपा प्रत्याशी इंद्र कुमार साहू ने 93295 वोट हासिल कर जीत दर्ज की है। इंद्र कुमार ने कांग्रेस प्रत्याशी धनेंद्र साहू 77742 को 15553 वोटों के अंतर से हराया है।

35. आरंग से भाजपा प्रत्याशी गुरु खुशवंत सिंह 94039 वोट हासिल कर जीत गए हैं। सिंह ने 16538 वोटों के अंतर से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. शिवकुमार डहरिया को हराया है।

36.  राजिम से भाजपा प्रत्याशी रोहित साहू ने 96423 वोट प्राप्त कर जीत दर्ज की है। रोहित साहू ने कांग्रेस प्रत्याशी अमितेष शुक्ला को 11911 वोटों से हराया है।

37. डोंडीलोहारा से भाजपा प्रत्याशी देवलाल हलवा ठाकुर 20वें राउंड तक 67183 वोट हासिल कर पीछे चल रहे हैं, तो वहीं कांग्रेस प्रत्याशी अनिला भेड़िया 102762 वोट हासिल कर जीत की ओर हैं। कांग्रेस यहां 35579 वोटों के साथ जीत के करीब है।

38. दुर्ग शहर से भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र यादव 9वें राउंड तक 61436 वोट हासिल कर आगे चल रहे हैं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी अरुण वोरा 27091 वोटों के साथ पीछे चल रहे हैं। भाजपा यहां 34345 वोटों के साथ बढ़त बनाए हुए है।

39. दुर्ग ग्रामीण से भाजपा प्रत्याशी ललित चंद्राकर 13वें राउंड तक 70294 वोट हासिल कर आगे चल रहे हैं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू 54667  वोटों के साथ पीछे चल रहे हैं। भाजपा यहां 15627 वोटों के साथ बढ़त बनाए हुए।

40. भिलाई नगर से भाजपा प्रत्याशी से प्रेम प्रकाश पांडे 11वें राउंड तक 47276 वोटों के साथ पीछे चल रहे हैं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव 49500 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। कांग्रेस यहां 2224 वोटों से आगे चल रही है।

41. पाटन से भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल 16वें राउंड तक 68924 वोट हासिल कर पीछे चल रहे हैं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल 86691 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। कांग्रेस यहां से 17767 वोटों से बढ़त बनाए हुए है। इसी सीट से जेसीसीजे प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी 4425 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

42. साजा से भाजपा प्रत्याशी ईश्वर साहू  11वें राउंड तक 50853 वोट प्राप्त कर आगे चल रहे हैं, तो वहीं कांग्रेस प्रत्याशी रविंद्र चौबे 45143 वोटों के साथ पीछे चल रहे हैं। भाजपा यहां 5710 वोटों से आगे चल रही है।

43. नवागढ़ से भाजपा प्रत्याशी दयाल दास बघेल14वें राउंड तक 68963 वोट हासिल कर आगे चल रहे हैं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी गुरु रुद्र कुमार 54295 वोटों के साथ पीछे चल रहे हैं। भाजपा यहां  14668 वोटों के साथ बढ़त बनाए हुए है।

44. कुरूद से भाजपा प्रत्याशी अजय चंद्राकर 16वें राउंड 88942 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं तो वहीं कांग्रेस प्रत्याशी तारिणी चंद्राकर 81971 वोटों के साथ पीछे चल रही हैं। भाजपा यहां 6971 वोटों से आगे चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *