इस साल रहेगा 2 महीने का सावन, जानिए तिथि, दुर्लभ संयोग और महत्व

हिंदू धर्म में सावन का महीना बहुत ही पवित्र माना गया है। सावन का महीना भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना और साधना के लिए समर्पित है। सावन के महीने में पूरे विधि-विधान के साथ भगवान शिव की पूजा की जाती है।

ऐसी मान्यता है कि सावन के महीने में जो भी शिव भक्त भगवान भोलेनाथ की पूजा करता है उसके जीवन में हमेशा ही सुख और समृद्धि आती है। सावन के महीने में शिवलिंग के जलाभिषेक का विशेष महत्व होता है। इस माह भगवान शिव की प्रिय चीजें उन्हें अर्पित किया जाता है। सावन का महीना भगवान शिव को प्रिय महीना होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार सावन के महीने की शुरुआत श्रावण कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है। इस वर्ष सावन का महीना बहुत ही खास रहने वाला है क्योंकि सावन का महीना दो माह का होगा। इसके अलावा सावन के महीने में 8 सोमवार होंगे। आइए जानते हैं सावन के महीने का महत्व और शुभ संयोग।

सावन 2023 कब से होंगे शुरू
इस बार सावन के महीने की शुरुआत 4 जुलाई 2023 से होगी। सावन का महीना 4 जुलाई से लेकर 31 अगस्त तक चलेगा। ऐसे में इस बार सावन का महीना कुल मिलाकर 58 दिनों तक रहेगा। लगभग दो महीना का सावन का संयोग 19 वर्षो के बाद बन रहा है। आपको बता दें कि ऐसा इसलिए है क्योंकि इस बार अधिकमास के चलते सावन का महीना 2 माह का होगा। 18 जुलाई से 16 अगस्त तक अधिकमास रहेगा।


हिंदू कैलेंडर के अनुसार इस बार साल 2023 में 12 महीने के बजाय 13 महीने का होगा। दरअसल इस बार अधिकमास के चलते है ऐसा होगा। अधिकमास को मलमास और पुरुषोत्तम के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर तीसरे साल एक अतिरिक्त माह प्रगट होता जिसे अधिकमास,मलमास और पुरुषोत्तम माह कहा जाता है। वैदिक कैलेंडर के अनुसार हर माह सूर्य का राशि परिवर्तन होता है जिसे सूर्य संक्रांति के नाम से जाना जाता है। लेकिन तीन साल के अंतराल पर एक माह संक्रांति नहीं है तब इस माह को अधिकमास के नाम से जाना जाता है।

साल 2023 में सावन का महीना
अधिकमास के चलते साल 2023 में सावन का महीने में कुल 8 सावन सोमवार होंगे। ये सावन सोमवार इन तारीखों को पड़ेंगे- 10 जुलाई, 17 जुलाई, 24 जुलाई, 31 जुलाई, 7 अगस्त, 14 अगस्त, 21 अगस्त, और 28 अगस्त। सावन का महीना लंबा होने का कारण शिव भक्तों का अपने आराध्य देव भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए ज्यादा समय मिलेगा। सावन का महीना और सावन सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ को विशेष प्रिय होता है।

  • Related Posts

    बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के चचेरे भाई पर महिला से जमीन के नाम पर ठगी करने का आरोप लगा

    छतरपुर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर से चर्चा में हैं। इस बार अपने भाई नहीं, चचेरे भाई की वजह से चर्चा में हैं। धीरेंद्र कृष्ण…

    महाकाल मंदिर के कैमरों से नहीं बच सका चोर, रिकॉर्डिंग देख किया पुलिस के हवाले

    उज्जैन श्री महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार सुबह दर्शन कर रहे एक श्रद्धालु की जेब से 11 हजार रुपये चोरी हो गए।दर्शनार्थी की शिकायत पर मंदिर के सुरक्षाकर्मियों ने सीसीटीवी कैमरों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    व्यापार

    सेंसेक्स नए शिखर के साथ 78000 के करीब पहुंचा, निफ्टी 23700 से केवल 14 अंक दूर

    सेंसेक्स नए शिखर के साथ 78000 के करीब पहुंचा, निफ्टी 23700 से केवल 14 अंक दूर

    दूसरे दिन फिर उछला शेयर बाजार, जानिए सेंसेक्स और निफ्टी की चाल

    दूसरे दिन फिर उछला शेयर बाजार, जानिए सेंसेक्स और निफ्टी की चाल

    53 हजार करोड़ का रिफंड भी जारी, डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में भारी उछाल, सरकार का भरा खजाना

    53 हजार करोड़ का रिफंड भी जारी, डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में भारी उछाल, सरकार का भरा खजाना

    LIC के बाद अब आने वाला है देश का सबसे बड़ा IPO, कमाई करनी है तो पैसे रखें तैयार

    LIC के बाद अब आने वाला है देश का सबसे बड़ा IPO, कमाई करनी है तो पैसे रखें तैयार

    एक्‍स ने भारत में 2 लाख से ज्‍यादा अकाउंट किए बैन, जानिए क्‍यों उठाया यह कदम

    एक्‍स ने भारत में 2 लाख से ज्‍यादा अकाउंट किए बैन, जानिए क्‍यों उठाया यह कदम

    Paytm के मूवी और टिकटिंग बिजनेस को खरीद सकती है Zomato

    Paytm के मूवी और टिकटिंग बिजनेस को खरीद सकती है Zomato
    Translate »
    error: Content is protected !!