आज का पंचांग

Uncategorized धर्म-कर्म-आस्था

।। ॐ ।।
🚩🌞 सुप्रभातम् 🌞🚩
📜««« आज का पंचांग »»»📜
कलियुगाब्द…………………..5121
विक्रम संवत्………………….2076
शक संवत्…………………….1941
मास…………………………..अश्विन
पक्ष…………………………….कृष्ण
तिथी…………………………..चतुर्थी
संध्या 06.08 पर्यंत पश्चात पंचमी
रवि……………………….दक्षिणायण
सूर्योदय………..प्रातः 06.14.35 पर
सूर्यास्त………..संध्या 06.28.52 पर
सूर्य राशि……………………….कन्या
चन्द्र राशि…………………………मेष
नक्षत्र………………………….अश्विनी
प्रातः 06.43 पर्यंत पश्चात भरणी
योग…………………………..व्याघात
रात्रि 11.26 पर्यंत पश्चात भरणी
करण…………………………..बालव
संध्या 06.08 पर्यंत पश्चात कौलव
ऋतु………………………………वर्षा
दिन……………………………बुधवार

🇬🇧 आंग्ल मतानुसार :-
18 सितम्बर सन 2019 ईस्वी ।

👁‍🗨 राहुकाल :-
दोपहर 12.20 से 01.51 तक ।

🌞 उदय लग्न मुहूर्त :-
कन्या
06:13:55 08:24:39
तुला
08:24:39 10:39:19
वृश्चिक
10:39:19 12:55:19
धनु
12:55:19 15:00:31
मकर
15:00:31 16:47:02
कुम्भ
16:47:02 18:19:54
मीन
18:19:54 19:50:24
मेष
19:50:24 21:30:27
वृषभ
21:30:27 23:28:32
मिथुन
23:28:32 25:41:56
कर्क
25:41:56 27:58:05
सिंह
27:58:05 30:09:59

🚦 दिशाशूल :-
उत्तरदिशा – यदि आवश्यक हो तो तिल का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।

☸ शुभ अंक………………………9
🔯 शुभ रंग……………………..हरा

📜 चौघडिया :-
प्रात: 06.16 से 07.47 तक लाभ
प्रात: 07.47 से 09.18 तक अमृत
प्रात: 10.49 से 12.20 तक शुभ
दोप 03.21 से 04.52 तक चंचल
सायं 04.52 से 06.23 तक लाभ
रात्रि 06.52 से 09.21 तक शुभ ।

📿 आज का मंत्र :-
।। ॐ गोपथाय नम: ।।

📯 सुभाषितम् :-
अत्यासन्ने चातिदूरे अत्याढ्ये धनवर्जिते ।
वृत्ति हीने च मूर्खे च कन्यादानं न शस्यते ॥
अर्थात :-
अत्यंत नज़दीक हो, अत्यंत दूर हो, अति धनवान या अति गरीब हो, उपजीविका का साधन न हो, और मूर्ख हो – इन्हें कन्या नहीं देनी चाहिए ।

🍃 आरोग्यं :
संतरा (नारंगी) के गुण :-

  1. संतरे का सेवन जहाँ जुकाम में राहत पहुँचाता है, वहीं सूखी खाँसी में भी फायदा करता है। यह कफ को पतला करके बाहर निकालता है।
  2. संतरे में प्रचुर मात्रा में विटामिन सी, लोहा और पोटेशियम काफी होता है। संतरे की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें विद्यमान फ्रुक्टोज, डेक्स्ट्रोज, खनिज एवं विटामिन, शरीर में पहुंचते ही ऊर्जा देना प्रारंभ कर देते हैं।
  3. संतरे का एक गिलास रस तन-मन को शीतलता प्रदान कर थकान एवं तनाव दूर करता है, हृदय तथा मस्तिष्क को नई शक्ति व ताजगी से भर देता है।
  4. पेचिश की शिकायत होने पर संतरे के रस में बकरी का दूध मिलाकर लेने से काफी फायदा मिलता है।

आज का राशिफल :-

🐏 राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है, धैर्य रखें। किसी व्यक्ति से विवाद की आशंका है। पुराना रोग उभर सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भागदौड़ रहेगी। अपेक्षित कार्यों में विलंब से तनाव रहेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। जोखिम न लें।

🐂 राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। उत्साह व प्रसन्नता से कार्य कर पाएंगे। प्रयास सफल रहेंगे। कोई बड़ी समस्या का हल सहज ही प्राप्त होगा। शत्रु पस्त होंगे। सामाजिक प्रतिष्‍ठा में वृद्धि होगी। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। प्रमाद से बचें।

👫 राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
भूले-बिसरे साथियों व रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आत्मसम्मान बना रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। समय की अनुकूलता बनी रहेगी।

🦀 राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
अप्रत्याशित लाभ की संभावना है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। विवाद से दूर रहें। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। भाग्य का साथ बना रहेगा।

🦁 राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
कुसंगति से हानि होगी, बचें। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। फालतू खर्च होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। आय में निश्चितता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में जवाबदारी बढ़ सकती है।

👩🏻‍🦰 राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
अपना काम प्रसन्नता व उत्साह से कर पाएंगे। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। मित्रों तथा रिश्तेदारों का सहयोग करने का अवसर प्राप्त होगा। पारिवारिक चिंता में वृद्धि संभव है।

राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आर्थिक नीति में सुधार होगा। नई कार्यप्रणाली पर कार्य होगा। भविष्य में लाभ होगा। मान-सम्मान मिलेगा। रुके कार्यों में गति आएगी। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। नए काम मिलेंगे। कोई व्यापारिक समस्या उठ सकती है। धन प्राप्ति सुगम होगी।

🦂 राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
धर्म-कर्म व पूजा-पाठ में रुचि बनी रहेगी। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक जवाबदारी में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। अपेक्षाकृत सभी कार्य समय पर होने से प्रसन्नता रहेगी। भाग्य का साथ रहेगा।

🏹 राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
चोट व दुर्घटना से हानि की आशंका है। कार्य करते हुए कोई लापरवाही न करें। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। स्वास्थ्‍य पर व्यय होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। धनार्जन होगा।

🐊 राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
जीवनसाथी के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। राजकीय बाधा दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। वाणी में हल्के शब्दों प्रयोग से बचें। कारोबार में वृद्धि होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

🏺 राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
भूमि व भवन इत्यादि की खरीद-फरोख्त लाभदायक रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। आय बढ़ेगी। विवाद से बचें। उत्साह व प्रसन्नता से कार्य कर पाएंगे। पार्टनरों से मतभेद दूर होंगे। प्रतिद्वंद्वी अपना रास्ता छोड़ेंगे।

🐡 राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग अपना कार्य उत्साह व लगन से कर पाएंगे। संगीत में रुचि जागृत हो सकती है। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता बनी रहेगी।

आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।

।। 🐚 शुभम भवतु 🐚 ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *