वैकल्पिक विवाद समाधान केंद्र”से कम होगा अदालतों का भार -मूर्ति

Uncategorized प्रदेश

स्कूल ऑफ लॉ के विद्यार्थियों को संबोधित  करते हुए मुख्य अतिथि श्री जेएलएन मूर्ति

ओरिएंटल स्कूल ऑफ़ लॉ द्वारा आयोजित एक दिवसीय व्याख्यानमाला का समापन

वैकल्पिक विवाद समाधान अदालतों पर कम करते हैं बोझ

इंदौर :वैकल्पिक विवाद समाधान तंत्र भारतीय न्यायपालिका को वैज्ञानिक रूप से विकसित तकनीक प्रदान करता है, जो अदालतों पर बोझ कम करने में मदद करता है। उक्त विचार ओरिएंटल विश्वविद्यालय के लॉ विभाग में वैकल्पिक विवाद समाधान विषय पर आयोजित एक दिवसीय निशुल्क कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय वैकल्पिक विवाद समाधान केंद्र, हैदराबाद के जेएलएन मूर्ति ने व्यक्त किए। उन्होंने युवाओं को बताया कि वैकल्पिक विवाद समाधान के तहत मध्यस्तता, सुलह और लोक अदालत के जरिए प्रकरणों के निपटान के विभिन्न तरीके प्रदान करता है। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि इनमें तकनीकी अंतर क्या है और कैसे यह जल्द न्याय दिलाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। 

श्री मूर्ति को स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए ओरिएंटल यूनिवर्सिटी की सहायक निदेशक सोनिया ठकराल एवं समीप है कुलपति ध्रुव घई

अंतरराष्ट्रीय वैकल्पिक विवाद समाधान केंद्र के मूर्ति ने भविष्य के होने वाले वकीलो को दी महत्वपूर्ण जानकारी

कार्यक्रम का संचालन करते स्कूल ऑफ लॉ के प्राचार्य आचार्य ऋषि रंजन

छात्रों के बीच बैठकर व्याख्यान सुनते हैं दाएं से प्रोफेसर नागेंद्र चतुर्वेदी

कार्यक्रम के दौरान चांसलर डॉ. केएल ठकराल, कुलपति डॉ. ध्रुव घई, डीन डॉ. गरिमा घई, सहायक निर्देशक सोनिया ठकराल भी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. आचार्य ऋषि रंजन ने किया। आभार सहायक प्रोफेसर नागेंद्र चर्तुवेदी ने माना।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *