भाजपा के दो विधायकों ने सरकारी बिल के पक्ष में वोट दे दिया,गोपाल भार्गव ने सरकार गिराने की चेतावनी दी

Uncategorized प्रदेश
नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कहा- कर्नाटक से चली हवा अब मध्य प्रदेश तक पहुंचेगी, सरकार का पिंडदान जल्द होगामुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा- भाजपा अविश्वास प्रस्ताव लेकर आए, हम फ्लोर टेस्ट के लिए तैयार230 सीटों वाली मध्य प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस के 114 और भाजपा के 108 विधायक, बहुमत का आंकड़ा 116कर्नाटक में कुमारस्वामी बहुमत साबित नहीं कर पाए, विश्वास मत के पक्ष में 99 और विरोध में 105 वोट पड़े

भोपाल. कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन की सरकार गिरने के बाद मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कमलनाथ सरकार गिराने की चेतावनी दी। उन्होंने बुधवार को विधानसभा में कहा कि अगर हमारे ऊपर वाले नंबर 1 और 2 का आदेश हुआ तो कांग्रेस सरकार 24 घंटे भी नहीं चलेगी। भाजपा नेता के बयान पर सदन में हंगामा हुआ। हालांकि, इसके कुछ घंटे बाद ही सदन में सदन में दंड विधि विधेयक पर वोटिंग हुई। कमलनाथ ने कहा कि हमारे पक्ष में भाजपा के दो विधायकों ने वोटिंग की।

नाथ ने दावा किया कि  मैहर से भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी और शहडोल के ब्यौहारी विधानसभा से शरद कोल ने हमारे पक्ष में वोट डाले। वोटिंग के बाद मंत्री पीसी शर्मा ने दावा किया कि भाजपा के और विधायक भी मुख्यमंत्री कमलनाथ के संपर्क में हैं।

आपके नंबर 1 और नंबर 2 समझदार इसलिए आदेश नहीं दिया- नाथ
इससे पहले गोपाल भार्गव की चेतावनी पर कमलनाथ ने जवाब दिया- आपके नंबर 1 और 2 समझदार हैं, इसलिए आदेश नहीं दे रहे। कमलनाथ ने कहा कि ये नंबर एक और दो कौन हैं? इनके बारे में सब लोग हकीकत जानते हैं। मध्य प्रदेश में हमारी सरकार पांच साल पूरे करेगी। अगर आपको (भाजपा) को लगता है तो आज ही अविश्वास प्रस्ताव ले आएं। साबित हो जाएगा कि सरकार अल्पमत में है या नहीं।

हमारे विधायक बिकाऊ नहीं हैं: कमलनाथ
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस सदस्यों की ओर से लाए गए ध्यानाकर्षण सूचना पर बोल रहे थे। कमलनाथ ने कहा कि राजनीतिक जीवन में उनके ऊपर कोई दाग नहीं है। इसी दौरान गोपाल भार्गव ने यह टिप्पणी की। भार्गव के बयान पर सदन में कांग्रेस ने हंगामा शुरू कर दिया। उनके सदस्यों ने खरीदफरोख्त का आरोप लगाया। कमलनाथ ने कहा कि यहां बैठे विधायक बिकाऊ नहीं हैं। हंगामे के चलते स्पीकर एनपी प्रजापति ने कार्यवाही पांच मिनट के लिए स्थगित कर दी।

सरकार का पिंडदान होगा: भार्गव
भाजपा नेता कर्नाटक में कुमारस्वामी सरकार गिरने के बाद सुबह से ही मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस सरकार की उल्टी गिनती शुरू होने को लेकर बयान दे रहे थे। विधानसभा के बाहर गोपाल भार्गव ने कहा था कि कर्नाटक से चली हवा अब मध्य प्रदेश तक पहुंचेगी। प्रदेश में लूट-खसोट का माहौल है। जल्द ही मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस सरकार का पिंडदान होने वाला है।

मध्य प्रदेश विधानसभा में दलीय स्थिति

पार्टीविधायक
कांग्रेस114
भाजपा108
बसपा2
सपा1
निर्दलीय4
रिक्त1

कुल सीट: 230

बहुमत के लिए: 116

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *