मध्य प्रदेश में एक दिन में कोरोना के 2 हजार 800 से ज्यादा मरीज मिले, 15 की हुई मौत

Uncategorized प्रदेश

मध्य प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना के 2839 मरीज मिले हैं, जबकि अलग-अलग जिलों में 15 मरीजों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को इंदौर में चार, जबलपुर और उमरिया में दो-दो मरीजों की मौत हुई है। शुक्रवार को भी जांचे गए सैंपलों में 10 फीसद संक्रमित मिले हैं। नौ मार्च को प्रदेश में कोरोना के 459 मरीज मिले थे। इसके बाद से मरीजों की संख्या एक दिन छोड़कर लगातार बढ़ी है। इस तरह 24 दिन में हर दिन मिलने वाले मरीजों की संख्या करीब छह गुना बढ़ गई है।हालात इतने बुरे हो गए हैं कि भोपाल में साधारण मरीजों को भी बिस्तर नहीं मिल पा रहे हैं। ज्यादातर निजी और सरकारी अस्पतालों में बिस्तर बढ़ाने की अब गुंजाइश भी नहीं है। प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या अब 20 हजार 369 हो गई है। हर दिन मिलने वाले मरीजों की संख्या और स्वस्थ होने वालों की संख्या में करीब एक हजार का अंतर रहता है। हर दिन 2800 से ज्यादा मरीज मिल रहे हैं, जबकि स्वस्थ होने वाले 1800 से कम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *