मार्च में ही खरगोन में 38 डिग्री पर पहुंचा पारा, आज गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार

Uncategorized प्रदेश

राजधानी भोपाल समेत राज्य के कई अन्य हिस्सों में शुक्रवार की सुबह धूप की चुभन कम रही। मौसम विभाग के अनुसार, पवन संगम (विंड कोन्फ्लुएंस जोन) बनने के कारण राज्य के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव आने के आसार बने हुए हैं, उसी क्रम में मंडला समेत कई स्थानों पर बौछारें पड़ी हैं। साथ ही हवाओं में ठंडक है, जिससे तापमान में गिरावट आई है।

गुरुवार को खरगोन में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान बैतूल में 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में राज्य के दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी हिस्से में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 

शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 17.4, ग्वालियर का 16.2 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 17.2 सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 33.8 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 33.6 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *