सहकारिता विभाग के मंत्री गोविंद सिंह ने अपने ही विभाग के अधिकारियों को चेतावनी दी है। सहकारिता मंत्री गोविंद सिंह ने कहा कि सरकारी संस्थाओं के दोषी अधिकारियों की जानकारी मिलते ही उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
गोविंद सिंह ने कहा कि फरवरी में सहकारी संस्थाओं से पीड़ित 800 से ज्यादा प्लाॅटधारकों को उनका हक उन्हें दिलवाया जाएगा। वही गोविंद सिंह ने यह भी कहा कि हनीट्रैप मामले में दोषी नेता और अधिकारियों के नाम सार्वजनिक होना चाहिए। सहकारिता मंत्री गोविंद सिंह पिछले दो दिनों से इंदौर में ही हैं। इस दौरान गोविंद सिंह ने अपने विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए गोविंद सिंह ने कहा कि सहकारी संस्थानों से पीड़ित लोगों को उनका अधिकार जरूर दिलवाया जाएगा। गोविंद सिंह ने कहा कि फरवरी महीने तक 800 से ज्यादा प्लाॅटधारकों को उनके हक की जमीन उन्हें दी जाएगी।
साथ ही गोविंद सिंह ने यह भी कहा कि सहकारी संस्थाओं के अधिकारी जिन्होंने अपने पद का दुरुपयोग किया है उन्हें भी बख्शा नहीं जाएगा। गोविंद सिंह ने यह भी कहा कि हनीट्रैप मामले के दोषी नेताओं और अधिकारियों के नाम भी उजागर होना चाहिए। गोविंद सिंह ने हनीट्रैप मामले में शामिल दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होने की बात भी कही है। सहकारिता मंत्री गोविंद सिंह ने इस बात को भी स्वीकार किया है कि किसानों का कर्जा माफी में देरी जरूर हुई है, लेकिन किसानों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। वही गोविंद सिंह ने बीजेपी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी के नेता तोड़ने की राजनीति करते हैं जिसका असर हम देशभर में देख रहे है।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









