इंदौर में टैगोर कॉलेज के बीएड कक्षा के छात्रों ने अपनी शिकायत को लेकर कुलपति का घेराव किया है। छात्रों ने कुलपति के सामने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए मामले में हल निकाल कर छात्रों को न्याय देने की गुहार लगाई है। इंदौर के गांधी नगर स्थित टैगोर कॉलेज के छात्र अब अपनी मांगो को लेकर आर-पार की लड़ाई के मूड में है, इसी के चलते छात्रों ने कॉलेज के विरोध में कार्रवाई ना करने की, और छात्रों को कॉलेज से स्थनतरण नहीं करने को लेकर देवी अहिल्या विश्व विद्यालय पर निशाना साधा है। छात्रों ने प्रबंधन के अधिकारियों को इफिलेशन मामले में दोषी माना, और रातों रात कॉलेज को मान्यता देने का आरोप लगाया है। हालाकि छात्रों की बात सुनकर कुलपति रेणु जैन गुस्से में दिखाई दी, और बात को बीच में टालते हुए छात्रों के बीच से जाने लगी, माहौल बिगड़ता देख छात्रों ने कुलपति को ज्ञापन दिया। वहीं कुलपति ने आगामी दो दिन में छात्रों के साथ न्याय करने का आश्वासन दिया है। इस दौरान छात्रों ने मीडिया से कहा कि, डीएवीवी प्रबन्धन अपनी गलती पर पर्दा डालने के लिए मामले में कमेटी की रिपोर्ट ना आने का बहाना कर रही है।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









