सीएम कमलनाथ से फ्री हैंड मिलने के बाद एक्षन में आई पुलिस और जिला प्रषासन की टीम लगातार माफियाओं पर कार्रवाई कर रही है। इस दौरान इंदौर के जगजीत नगर में प्रशासन और निगम की टीम ने भू-माफिया ओमप्रकाश सलूजा पर भी बड़ी कार्रवाई की। निगम की टीम ने ब्लास्टिंग एक्सपर्ट षरद सरवटे की निगरानी में भू माफिया ओम प्रकाश सलूजा की 5 मंजिल की बिल्डिंग को पल भर में जमींदोज कर दिया।
रविवार को इंदौर में भू-माफिया के खिलाफ तीसरी बड़ी कार्रवाई थी। जगजीत नगर, पीपल्याराव स्थित पांच मंजिला हॉस्टल की अवैध इमारत को नगर निगम ने रविवार दोपहर विस्फोट से उड़ा दिया। भूमाफिया ओमप्रकाश सलूजा की यह इमारत चार से पांच सेकंड में मलबे में तब्दील हो गई। विस्फोट से न तो आसपास के किसी मकान को नुकसान पहुंचा, न ही कोई हताहत हुआ। इस दौरान कुछ देर तक इलाके में धूल का गुबार उठा। कुछ मलबा बिल्डिंग के सामने रोड पर भी गिरा। सरवटे ने इमारत के नौ पिलर में 45 सुराख कराए और उनमें साढ़े चार किलो विस्फोटक भरकर धमाका कराया। विस्फोट की तैयारी दो दिन से हो रही थी।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









