साल की शुरूआत में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया का जन्मदिन है। इसी मौके पर आज मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट ने पीसी सेठी अस्पताल पहुंचकर मरीजों के बीच ज्योतिरादित्य सिंधिया का जन्मदिन मनाया।
इस दौरान तुलसी सिलावट ने यहां केक काटा और जरूरतमंदों को कम्बल बांटे, तुलसी सिलावट ने खुद अपने हाथों से मरीजों को केक भी खिलाया पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का 1 जनवरी को जन्मदिन है। स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट ने ज्योतिरादित्य सिंधिया का जन्मदिन मनाते हुए उन्हें जन्मदिन की अग्रिम बधाई दी और कहा कि इस कड़ाके की ठंड में ज्योतिरादित्य सिंधिया के जन्मदिन के अवसर पर जरूरतमंदों को कम्बल वितरित किए गए है, ताकि उन्हें ठंड से राहत मिल सकं।े सिलावट ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को जब भी पार्टी ने कोई जिम्मेदारी दी है, उस जिम्मेदारी का उन्होने पूरी निष्ठा से निर्वहन किया है।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









