शनिवार शाम से राजधानी भोपाल के मिंटो हाल में जारी भोपाल महापौर आलोक शर्मा के नागरिकता अभिनंदन समारोह में उस समय हड़कंप मच गया जब कार्यक्रम में अचानक लात घूंसे चलने लगे। असल में हुआ यूं कि एक युवक ने कार्यक्रम में आकर महापौर आलोक शर्मा मुर्दाबाद की नारेबाजी शुरू कर दी। यह सब देख वहां मौजूद महापौर आलोक शर्मा के समर्थकों ने नारेबाजी करने वाले उक्त युवक की जमकर पिटाई कर दी। समर्थकों और युवक के बीच हुए हंगामे में राजधानी भोपाल की पुलिस भी घायल हुई है इसमें जहांगीराबाद टीआई के भी घायल होने की सूचना है हालांकि पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर कर थाने भेज दिया है।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









