सज्जन सिंह वर्मा ने नरेंद्र मोदी और अमित षाह को कहा तड़ीपार

लोक निर्माण मंत्री सज्जन वर्मा ने इंदौर के खजराना में स्थित नाहर शाह वली दरगाह पर चादर चढ़ाई और देश के अमन चैन की दुआएं की। इस दौरान उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह जैसे तड़ीपारों के सीएए और एनआरसी जैसे गलत फैसलों से मेरा मुल्क जल रहा है। लिहाजा गंदी हवाएं मेरे मुल्क को छू ना सके, इसलिए अमन और शांति के लिए चादर चढ़ाई है।
गांधी परिवार द्वारा सर्वाधिक शासन करने के शिवराज के बयान पर तंज कसते हुए सज्जन वर्मा ने कहा कि भाजपा में एक भी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नहीं है। शिवराज सिंह ने इंदौर में एक भी मंत्री नहीं पनपने दिया, हमने तीन मंत्री दिए है। गांधी परिवार को शासन करने का हक है, क्योंकि उनका बलिदान देश में भरा पड़ा है। वहीं वर्मा ने कहा कि शिवराज सिंह चैहान मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद बौरा गए है, इसलिए वे सोच रहे है क्या करूं, कहा जाऊं, गोवा जाऊ या कश्मीर जाऊ। कांग्रेस के स्थापना दिवस पर वर्मा ने कहा कि विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक और सामाजिक संगठन कांग्रेस है, जिस कांग्रेस ने आजादी की लड़ाई लड़ी, आजादी के बाद भी देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखने के लिए महात्मा गांधी को अपनी जान देना पड़ी। इंदिरा गांधी और राजीव गांधी को बलिदान देना पड़ा। कांग्रेस के स्थापना दिवस पर गांधी भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुए विवाद पर सज्जन वर्मा ने कहा कि स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी कार्यकर्ता अति उत्साहित है इसलिए थोड़ा बहुत हो जाता है। वहीं उन्होंने माफियाओं पर जारी कार्रवाई पर कहा कि कोई भी माफिया बच नहीं पायेगा। पिछले पंद्रह साल के भाजपा शासन में माफिया पनपे है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!