कांग्रेस की स्थापना दिवस पर देश भर में अनेक आयोजन हुए। यदि इंदौर बात की जाए तो यहां पर भी कांग्रेस के स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी कार्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने न सिर्फ स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान किया बल्कि उनके चरण भी धोएं। शहर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने कहा कि कांग्रेस के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं ने आने वाले समय में होने वाले नगरी निकाय चुनाव में एकजुट होकर मैदान में उतरने की शपथ भी ली। कांग्रेस के स्थापना दिवस के मौके पर इंदौर के गांधी भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी की विचारधारा पर चलने की शपथ ली। साथ ही आने वाले समय में होने वाले नगरी निकाय चुनाव में एकजुट होकर मोर्चा संभालने का वादा भी किया। शहर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। साथ ही कमलनाथ सरकार द्वारा माफियाओं के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम का स्वागत भी किया।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









