इंदौर में जिला प्रषासन, नगर निगम और पुलिस विभाग ने भूमाफिया बाॅबी छाबड़ा के घूंघट गार्डन और रिदम गार्डन को गिराने की कार्रवाई की।
इंदौर में शहर में पुलिस-प्रशासन और नगर निगम की माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई जारी है। शनिवार को फरार चल रहे भूमाफिया बॉबी छाबड़ा के चोइथराम रोड स्थित रिदम और केसरबाग रोड के घूंघट गार्डन पर नगर निगम ने बुलडोजर चला दिया। दोनों गार्डन में बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण हुए थे। निगम की टीम सुबह टीम के साथ पहुंची और गार्डन को जमींदोज कर दिया। कमिश्नर के आदेश के बाद निगम की टीम ने शनिवार सुबह बाॅबी के रिदम और घूंघट गार्डन को ढहाने की कार्रवाई की। यहां दो पोकलेन मशीन और दो जेसीबी मषीन की मदद से कार्रवाई की। गौरतलब है कि बॉबी कई गृह निर्माण संस्थाओं की आड़ में करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी कर चुका है। जिला प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई में बॉबी छाबड़ा के घुंघट गार्डन को पूरी तरह से जमींदोज कर दिया। जबकि रिदम गार्डन में फ्रंट पर किए गए अतिक्रमण दोनों साइड कवर्ड किए गए एमओएस को हटा दिया है।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









