शनिवार को इंदौर के कांग्रेस कार्यालय का नजारा बदला हुआ था। अंदर तो कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद और महात्मा गांधी अमर रहे के नारे लग रहे थे लेकिन बाहर गालियां चल रही थी। कांग्रेस के स्थापना दिवस पर कांग्रेसी कार्यकर्ता फिर आपस में लड़ लिए। हालांकि ये कोई नई बात नहीं है। नई बात ये है कि इस बार बात गाली गलौच तक पहुंच गई। कांग्रेस नेता देवेंद्र सिंह यादव ने कार्यकर्ता अषोक नालिया को गालियां तो दी ही यह तक कह दिया कि मार मार कर भूत बना दूंगा, वो भी सार्वजनिक, मीडिया के सामने। गुस्से में आग बबूला हुए देवेंद्र सिंह यादव ने अषोक नालिया की पोल भी खोल दी।
ये वो षख्स है जिसने कांग्रेस के स्थापना दिवस के आयोजन में कांग्रेस नेता देवंेद्र सिंह यादव की गालियां खाई है। गाली देने वाले देवेंद्र सिंह यादव इसे अनुषासनहीनता बता रहे है और गाली खाने वाले अषोक नालिया मुझे कुछ नहीं मालूम कह कर पल्ला झाड़ रहे है। गलती किसकी थी यह जांच का विषय है। फिर भी सवाल यह है कि आखिर ऐसी क्या बात हुई कि नौबत गाली देने तक आ गई। देवेंद्र सिंह यादव ने तो यह तक कह दिया कि अवैध बोरिंग की मषीनें चलाता है, अपनी औकात में रहना, मार मार के भूत बना दूंगा, सही कर दूंगा साले। यह कहना गलत नहीं होगा कि देवेंद्र सिंह यादव आए दिन किसी न किसी बात को लेकर सुर्खियों में बने रहते है। इस बार भी वे एक कार्यकर्ता को गाली देने और मार मार के भूत बना देने को लेकर सुर्खियों में है।
तो देखा आपने कैसे देवेंद्र सिंह यादव कार्यकर्ता अषोक नालिया पर बरस पड़े। दरअसल इंदौर में षनिवार को कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस के स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, यह विवाद वही पर हुआ।
सही कर दूंगा साले, मार मार कर भूत बना दूंगा, अपनी औकात में रहना। ये वो षब्दबाण है जो कांग्रेस के स्थापना दिवस पर एक कार्यकर्ता पर चल रहे थें। हालांकि बाद में अन्य कांग्रेसी नेता आए और गुस्से में तिलमिला रहे देवेंद्र सिंह यादव को अलग ले गए। मीडिया के सवाल पर देंवेद्र सिंह यादव बोले कि कांग्रेस के कार्यक्रम में आकर अनुषासनहीनता कर रहे है। देवेंद्र सिंह यादव बोले मार नहीं रहे समझा रहे है। वहीं अषोक नालिया ये कहते नजर आए कि मुझे कुछ नहीं मालूम, मुझे कुछ नहीं मालूम। बहरहाल कांग्रेस के आयोजनों में इस तरह के विवाद सामने आना कोई नई बात नहीं है।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









