इंदौर जिले में युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिये रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इसी सिलसिले में कल यशस्वी समूह द्वारा जिला रोजगार कार्यालय इंदौर में रोजगार मेला का आयोजन किया गया। इस मेले में 250 से अधिक बेरोजगार युवाओं ने हिस्सा लिया। रोजगार मेला में 120 लोगों का चयन विभिन्न प्रतष्ठित कम्पनियों द्वारा किया गया। इसमें से जनता लक्ष्मी ने 20, कैपिटल ट्रस्ट ने 15, टाइम आउट सिनेमा ने 12, सिपला पुणे ने 12 और डोमिनोज़ ने 10 प्रतिभागियों को चयन किया। यशस्वी कंपनी के इंदौर संभाग के प्रमुख गोविंद चतुर्वेदी ने बताया कि इसी तरह हर माह जिला रोजगार कार्यालय में 2-3 रोजगार मेला का आयोजन किया जायेगा ताकि क्षेत्र के बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार मुहैया कराया जा सके।
गौ वध अधिनियम मप्र में लागू हैं, अधिनियम के तहत जो भी अपराध करेगा, उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश
भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर है। गौ वध अधिनियम मप्र में लागू हैं, हमने सभी जिला कलेक्टरों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इस अधिनियम के…









