कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी लोकेश कुमार जाटव ने आज इंदौर के 6 अपराधियों को राज्य सुरक्षा अधिनियम (रासूका) में निरूद्ध करने के आदेश जारी किये है। जारी आदेश के अनुसार जिन अपराधियों को राज्य सुरक्षा अधिनियम (रासूका) में निरूद्ध करने के आदेश जारी किये गये है उनमें नन्दा नगर निवासी कृष्णपाल उर्फ डॉन पिता कृपाल सिंह चौहान, सुन्दर नगर निवासी शरद गुरू पिता सुरेन्द्र, ऋषि नगर थाना बाणगंगा निवासी जितेन्द्र सिंह ठाकुर उर्फ जीतु पिता लाखन सिंह कुशवाह, नया बसेरा निवासी सिद्धु उर्फ शाहदाब पिता मोहम्मद निजाम, अमन नगर मूसाखेड़ी निवासी अरविन्द ठाकुर पिता देवी सिंह तथा नेतराम का बगीचा आजाद नगर निवासी कुलदीप यादव पिता प्रकाश शामिल हैं।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









