सलमान ने धूमधाम से मनाया अपना 54 वां जन्मदिवस

बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान का आज 54 वां जन्मदिन है। भाईजान का जन्मदिन हो और उन्हें फैंस से बधाइयां न मिले, ऐसा हो ही नहीं सकता। सलमान खान के जन्मदिन के इस खास मौके पर वह ट्विटर पर काफी ट्रेंड कर रहे हैं, साथ ही फैंस उन्हें जन्मदिन की खूब सारी बधाइयां भी दे रहे हैं। सलमान खान के जन्मदिन पर उन्हें कई बॉलीवुड सितारों ने भी खूब सारी बधाइयां दीं।
बॉलिवुड स्टार सलमान खान का आज जन्मदिन है और उन्होंने अपने परिवार और दोस्तों के साथ इस दिन की शुरुआत की। कई सिलेब्स उनके भाई सोहेल खान के घर पर इकट्ठे हुए और उन्होंने सलमान का 54वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। भाईजान ने अपने इस खास दिन को परिवार और बॉलीवुड कलाकारों के साथ मिलकर बड़े ही खास अंदाज में मनाया। सलमान खान ने अपने जन्मदिन पर भांजे आहिल को गोद में लेकर केक काटा। इस खास मौके पर उनके पिता सलीम खान और मम्मी भी उनके साथ केक काटती दिखाई दीं। सलमान खान के बर्थडे पर मौजूद लोग काफी खुश नजर आए। सलमान के जन्मदिन पर वरुण धवन ने उन्हें बधाई देते हुए लिखा यहां मैं अपने देश के सबसे कूल, जवान और टैलेंटेड इंसान यानी सलमान खान को जन्मदिन की बधाई दे रहा हूं। वहीं फिल्म निर्माता अनीस बाजमी ने भाईजान के जन्मदिन पर बधाई देते हुए लिखा जिंदगी में तीन चीजें कभी अंडरएस्टिमेट नहीं करनी चाहिए, सलमान, सल्लू और भाई।
सलमान खान ने अपना 54वां बर्थडे पनवेल नहीं बल्कि पाली हिल्स स्थित सोहेल खान के घर सेलिब्रेट करने का फैसला किया है। सलमान खान ने जगह में बदलाव अपनी बहन अर्पिता खान शर्मा के चलते किया है। इस बर्थडे बैश में सबसे खास है शामिल होने वाले मेहमान, जिनमें शाहरुख खान, कटरीना कैफ, डेविड और वरुण धवन जैसे बड़े सितारे शामिल होंगे। इनके अलावा दबंग 3 के डायरेक्टर प्रभुदेवा, सोनाक्षी सिन्हा, साईं मंजरेकर भी इस पार्टी का हिस्सा बनी। आपको बता दें कि सलमान खान का जन्म 1965 में इंदौर के कल्याणमल नर्सिंग होम में हुआ था। जिस अस्पताल में सलमान खान का जन्म हुआ था उस अस्पताल को अब कमलनाथ सरकार तोड़कर यहां 100 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक अस्पताल बनाने जा रही है, जिसमें सलमान खान की बचपन की यादों को संजोया जाएगा। सलमान का जन्म इंदौर में होने के कारण इंदौर में भी सलमान के फेंस की कमी नहीं है। सलमान के जन्मदिन को इंदौर में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!