अब पुलिस ने हवाला कारोबारियों की धरपकड़ की शुरू, पुलिस ने सिल्वर माॅल के फस्र्ट फ्लोर पर दी दबिश

इंदौर पुलिस जहां भूमाफियाओं पर लगातार शिकंजा कस रही है, वही इंदौर पुलिस ने अब हवाला कारोबारियों पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में पुलिस ने इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र में सिल्वर मॉल स्थित एक कार्यालय पर दबिश दी और बड़ी मात्रा में वहां से रुपया व अन्य दस्तावेज जप्त किए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
बता दें कि इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र में पिछले दिनों एडवाइजरी कंपनियों की धरपकड़ की गई थी तथा एक एडवाइजरी फर्म का संचालक जिग्नेश काफी दिनों से विजयनगर पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा था। इसके बाद विजय नगर पुलिस को सूचना मिली कि वह तुकोगंज थाना क्षेत्र की सिल्वर मॉल स्थित बिल्डिंग में बने किसी ऑफिस में आने वाला है। इसी सूचना के आधार पर विजय नगर और तुकोगंज पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर सिल्वर मॉल स्थित बिल्डिंग के कार्यालय पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस को जहां 33 लाख 34 हजार रुपए नगद बरामद हुए वही नोट गिनने की दो मशीनें भी पुलिस को बरामद हुई है। पुलिस ने जिग्नेश व अन्य एक व्यक्ति को भी पूछताछ के लिए पकड़ा है। जिस बिल्डिंग में यह केस पकड़ाया है उस बिल्डिंग में काफी सालों से हवाले का कारोबार संचालित होता है। वही जो व्यक्ति इतने अधिक मात्रा में पैसा लेकर इंदौर पहुंचा है, वह गुजरात का होना बताया जा रहा है और संभावना व्यक्त की जा रही है कि हवाला का कारोबार गुजरात के किसी व्यक्ति के द्वारा संचालित किया जा रहा है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!