गृह निर्माण सहकारी संस्थाओं के जप्त रिकॉर्ड के परीक्षण के लिये जाँच दल गठित, कलेक्टर ने जारी किये आदेश

इंदौर जिले में ऑपरेशन क्लीन के तहत गत दिनों जप्त किये गये गृह निर्माण सहकारी संस्थाओं के रिकॉर्ड के परीक्षण के लिये कलेक्टर लोकेश कुमार जाटव ने जाँच दल गठित किये हैं। इस संबंध में आदेश जारी कर दिये गये हैं। यह दल संबंधित संस्थाओं के रिकॉर्ड का परीक्षण कर विस्तृत रिपोर्ट देंगे। वे जाँच करेंगे कि संस्था का कार्य किस स्तर पर है।
जाँच दल उक्त संस्थाओं के संबंध में प्राप्त शिकायतों का भी परीक्षण कर उनके निराकरण हेतु सुझाव प्रस्तुत करेंगे। समस्या के निराकरण हेतु क्या कार्रवाई की जाना है, वह भी स्पष्ट रूप से बतायेंगे। साथ ही जॉच दल विभिन्न बिन्दुओं पर अपना अभिमत भी देंग। जॉच दलों से कहा गया है कि वे संस्था के पास उपलब्ध भूमि, वरियता सूची संधारण, वरियता सूची में गड़बड़ी, संस्था के विकास के लेआउट अनुमोदित है या नहीं, संस्था का भूमि पर कब्जा है या नहीं, संस्था द्वारा क्रय-विक्रय की गई जमीन, प्रकार सहित क्या अन्य किसी को वह विक्रय की गई है, क्या संस्था और आईडीए के मध्य कोई अनुबंध हुआ है, वर्तमान में क्या स्थिति है, विकास कार्य हुआ है या नहीं, कितने सदस्य संस्था में पंजीकृत है, अब तक कितने सदस्यों को प्लाट का कब्जा दिया गया, अन्य कोई अनियमितता आदि के संबंध में अपनी रिपोर्ट देंगे। यह रिपोर्ट 7 जनवरी तक देने के निर्देश दिये गये हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!