इंदौर शहर में लागू की जायेगी एकीकृत लोक परिवहन व्यवस्था

इंदौर शहर में आम नागरिकों की सुविधा के लिये एकीकृत लोक परिवहन व्यवस्था लागू की जायेगी। इसके लिये विस्तृत कार्य योजना तैयार की जा रही है। नागरिकों को बसों के भुगतान और अन्य सुविधाओं के भुगतान के लिये एकीकृत कार्ड भी उपलब्ध कराया जायेगा। साथ ही शहर की सड़कों और फुटपाथों से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही भी की जायेगी।
यह जानकारी आज यहां कलेक्टर लोकेश कुमार जाटव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ट्राफिक केबिनेट की बैठक में दी गई। इस बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री आशीष सिंह सहित यातायात, परिवहन और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
बैठक में बताया गया कि एआईसीटीएसएल द्वारा इंदौर शहर में एकीकृत लोक परिवहन व्यवस्था के लिये कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इस कार्ययोजना के अनुसार नागरिकों को एक दूसरे से जुड़ी हुई बीआरटीएस, सिटी बस, सुत्रबस सेवा, मेट्रो ई-रिक्शा आदि की सेवा मिलेगी। इनके भुगतान के लिये एकीकृत कार्ड जारी करने का निर्णय भी लिया गया, जिससे की एक ही कार्ड से इन सभी सेवाओं का भुगतान हो सकें। बैठक में तय किया गया कि शहर के व्यस्ततम मार्गों और फुटपाथों से अतिक्रमण हटाये जायेंगे। बैठक में बताया गया कि एआईसीटीएसएल द्वारा स्कूली बच्चों के लिये विशेष बस स्टॉप बनाये जा रहे है। इन स्टॉप से सिर्फ स्कूलों के लिये संचालित विशेष सिटी बस निर्धारित समय पर मिलेगी। यह विशेष बस बच्चों को इन स्टॉप से लेगी और स्कूल के समीप बस स्टॉप पर छोडेगी। यहां से वापस बच्चों को लेकर उनके क्षेत्र के विशेष बस स्टॉप पर लायेगी। इसके लिये स्कूलों से चर्चा की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। बैठक में ट्राफिक सुधार से जुड़े अन्य मुद्दो पर भी चर्चा की गई।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!