कलेक्टर लोकेश कुमार जाटव ने आज कबिटखेड़ी स्थित पहुंचकर सीवरेज वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त आशीष सिंह भी मौजूद थे।
कलेक्टर ने निर्देश दिये कि कान्ह नदी का पूरा पानी शुद्धीकरण किया जाये। इसके संबंध में नगर निगम द्वारा किये जा रहे कार्य शीघ्र पूरे किये जाये। यह ध्यान रखा जाये कि कान्ह नदी में कही से भी दूषित पानी नहीं मिले। ड्रेनेज का पानी किसी हाल में नहीं मिले यह सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने वॉटर ट्रीटमेंट के लिये किये जा रहे कार्यों को देखा और आवश्यक निर्देश दिये।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









