इंदौर पुलिस लगातार भू-माफियाओं पर शिकंजा कसती जा रही है। पुलिस जैसे-जैसे भू माफियाओं की शिकायत मिलती जा रही है, वैसे- वैसे उनपर कार्रवाई करने से पुलिस पीछे नहीं हट रही है।
पुलिस ने शहर के नामी भूमाफिया चंपू अजमेरा के पालीवाल नगर स्थित बंगले पर दबिश दी थी, लेकिन चंपू अजमेरा पहले ही अपने घर से फरार हो गया, और वहां पुलिस को उसकी पत्नी मिली थी। पुलिस के अधिकारियों ने अपनी जांच के विषय में पत्नी से पूछताछ की। बता दें की चंपू अजमेरा पर शहर के अलग-अलग कई थाना क्षेत्रों में धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं, लेकिन लंबे समय से अपनी ताकत के चलते चंपू अजमेरा पुलिस के हाथ नहीं लग पाया, लेकिन कमलनाथ के दिशानिर्देशों पर चलाई जा रही माफियाओं पर कार्रवाई के तहत शहर में पुलिस लगातार बड़े-छोटे भू-माफियाओं पर कार्रवाई कर उनके आशियाने को तोड़ रही है।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









