इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में 2 दिन पूर्व हुए अंधे कत्ल का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने एक महिला सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस खुलासे में युवक की हत्या अवैध संबंधों के चलते की गई थी।
एरोड्रम थाना क्षेत्र के अंबिकापुरी क्षेत्र में 2 दिन पूर्व एक युवक की रक्तरंजित लाश बरामद हुई थी। शरीर पर घाव देखते हुए पुलिस ने हत्या की आशंका जताई थी, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई थी। सोशल मीडिया के माध्यम से मृतक की फोटो वायरल की गई, उसके बाद युवक की शिनाख्त इंदर सिंह वर्मा के रूप में उसकी बहन ने की थी। पुलिस को मृतक की बहन ने बताया कि इंदर सिंह का रेखा यादव नामक युवती से अवैध संबंध था। वही जब रेखा यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया और पूछताछ की, जिसमें उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर इंदर सिंह की हत्या करना स्वीकार किया। फिलहाल पुलिस ने इंदर सिंह की हत्या में लिप्त एक महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









