इन दिनों इंदौर शहर की सड़कों, फुटपाथ, बगीचे, नदी, नालों, कुएं, बावडियों की साफ सफाई और डिवाइडर के रंग रोगन, वॉल पेंटिंग देखकर ऐसा लग रहा है कि जैसे शहर में इंदौर महोत्सव की तैयारियां चल रही हैं। हालांकि यह सब नगर निगम द्वारा स्वक्षता सर्वेक्षण 2020 की तैयारियों के लिए किया जा रहा है।
शहर में जिस ओर नजर डालें सड़कें चकाचक ग्रीन बेल्ट साफ-सुथरे पेड़ पौधे चमकदार स्ट्रीट लाइट हाई मास्क जगमगाते हुए स्टॉप लाइन चमकदार दिखाई दे रहे हैं। वही कई स्थानों पर की गई कलात्मक वॉल पेंटिंग बरबस ही लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। हर गली मोहल्ले चैराहे पर बने हुए सामुदायिक शौचालय पेशाब घर के आसपास निगम कर्मियों 24 घंटे पहरा दे रहे हैं। शहर में पीले रंग की नगर निगम की गाड़ियां गाड़ियों का अलग ही रुतबा दिखाई दे रहा है। निगम का पूरा अमला पिछले 3 दिनों से ओडीएफ प्लस प्लस और वाटर प्लस के सर्वेक्षण के लिए लामबंद है। सुबह 4 बजे से निगम कर्मचारी और अधिकारी रात 12 बजे तक अपने अपने क्षेत्रों में पूरी ईमानदारी से ड्यूटी दे रहे हैं। थकान का तो जैसे नामोनिशान नहीं। सभी का ध्यान अब बस चैके की ओर है। सब का यही लक्ष्य है कि उनकी इस मेहनत से इंदौर शहर एक बार चैका मार दें।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









