एमसीयू पहुंची भोपाल सांसद, एनएसयूआई ने लगाए आतंकवादी गो बैक के नारे

देश का दिल कहलाने वाले मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बुधवार को एक अजीब घटना क्रम देखने को मिला, जहां भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय में पिछली शाम से धरने पर बैठी दो छात्राओं से मिलने पहुंची भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के विश्वविद्यालय में प्रवेश पर एनएसयूआई ने विरोध करते हुए आपत्ति जताते हुए आतंकवादी गो बैक की नारेबाजी शुरू कर दी।
मिली जानकारी के अनुसार सांसद प्रज्ञा ठाकुर का जमकर विरोध हुआ। एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने सांसद के खिलाफ आतंकवादी गो-बैक के नारे लगाए। प्रज्ञा ने कहा ये एक सुनियोजित रणनीति के तहत देशद्रोहियों द्वारा किया जा रहा है। प्रज्ञा ने कहा कि वे सिर्फ ये चाहती हैं कि बच्चियों को परीक्षा दिला दी जाए, रात भर से वे यहां बैठी हैं। जो भी कार्रवाई एमसीयू को करना है वो बाद में करती रहे। इधर, प्रज्ञा जब रैक्टर श्रीकांत से बात कर रही थी तब भी एनएसयूआई के कार्यकर्ता नारेबाजी करते रहे। एनएसयूआई का कहना है कि वे भी चाहते हैं कि छात्राओं को परीक्षा दिलवाई जाए। लेकिन, प्रज्ञा ठाकुर जैसे आतंकवादी को विश्वविद्यालय में नहीं घुसने देंगे। ज्ञात हो की उपस्थिति कम होने की बात कह कर दो छात्राओं को माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय प्रबंधन ने परीक्षा से वंचित कर दिया था, जिसको लेकर वह मंगलवार शाम से ही विश्वविद्यालय में तेज सर्द होने होने के बाद भी धरने पर बैठी थी। हालांकि कॉलेज प्रबंधन और छात्राओ के बीच सुलह होने के बाद उन्होंने अपना धरना समाप्त कर दिया है माखनलाल प्रबंधन की मानें तो दोनों छात्राएं अगले सेमेस्टर से नियमित परीक्षा में बैठ सकेंगी।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!