इंदौर की राजनीति इन दिनों गरमाई हुई है। महापौर मालिनी गौड़ ने राजनैतिक दुर्भावना से कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। महापौर का कहना है कि निगम के अधिकारी कांग्रेस सरकार के दबाव में हैं। महापौर ने कहा कि निगम ने नोटिस की जानकारी उन्हें भी नहंी दी और नोटिस थमा कर बढ़ा चढ़ाकर जुर्माना लगा दिया। महापौर ने कमलनाथ सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरने की चेतावनी दी है। महापौर मालिनी गौड़ का कहना है कि मंत्री तुलसी सिलावट के समर्थकों ने भी पोस्टर लगाए थे, लेकिन उन पर पेनल्टी नहीं लगाई। गौरतलब है कि नगर निगम ने भाजपा को 13 लाख 46 हजार 300 रुपए का नोटिस थमाया है।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









