एनआरसी और सीएए को लेकर लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी ने बड़ा बयान दिया है। दोनों मुद्दों पर केंद्र सरकार को बटा हुआ बताया है। लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी ने कहा की प्रधानमंत्री अलग बयान दे रहे है, और ग्रह मंत्री अलग बयान दे रहे है। साथ ही कहा सरकार को देश को सपष्टीकरण देना चाहिए। इंदौर में आयोजित लिक्ट्रेचर प्रोग्राम में शामिल होने आई किन्नर गुरु लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी ने एनआरसी और सीएए को लेकर बड़ा ब्यान दिया है। त्रिपाठी ने कहा है की सोशल मिडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ग्रह मंत्री अमित शाह के व्यक्तत्व अलग अलग है। जिससे सरकार ही बटी हुई दिखाई दे रही है। अगर सीएए और एनआरसी पर मदभेद है तो, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सभी पार्टियों और युवाओं को एकत्रित्र करे त्रिपाठी ने कहा की हमारा भारत देश में हर धर्म के लोग रहते है, सभी लोंगो ने देश की आजादी में सहयोग दिया है। इस लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ग्रह मंत्री अमित शाह सभी पार्टियों और देश को साथ में लेकर आए इस मुद्दे को खत्म करे। साथ ही उन्होंने कहा जामिया में जो हुआ उसका विरोध करती हुं, हमारी युवा पीढ़ी को पुलिस आताताई बनकर ऐसा करती है, यह निंदनीय है।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









