दूध में यूरिया मिलाने वालों के खिलाफ बीजेपी के पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह ने प्रदर्शन किया। बीजेपी के इस आंदोलन में आम लोग भी शामिल हुए। दरअसल, हाल ही में बैतूल जिले के मुलताई से दूध का एक टैंकर भोपाल सांची दुग्ध संघ के लिए आ रहा था, जिसे रास्ते में ही रोककर मिलावटखोरों ने दूध में यूरिया मिला दिया था। ये सिलसिला पिछले कई महीनों से चल रहा था, जिसकी खबर मिलते ही भोपाल क्राइम ब्रांच की टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया। इसी के विरोध में आज सांची दुग्ध संघ का घेराव किया गया। आम लोगों की सांची दुग्ध संघ के जनरल मैनेजर से तीखी बहस भी हुई। पुलिस अफसर अमित कुमार ने कहा, ज्ञापन कलेक्टर को फॉरवर्ड किया जाएगा, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









