महिला सब इंस्पेक्टर अनिला पाराशर का एक और सराहनीय योगदान

मध्यप्रदेश में दिसंबर के माह में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लोगों को ठिठुरा देने वाली ठंड में इंदौर पुलिस द्वारा एक सराहनीय योगदान किया जा रहा है। पुलिस कड़ाके की ठंड में फुटपाथ पर सो रहे लोगों को कम्बल बांट रही है, और गरीबों की दुआएं बटोर रही है। राउ थाने में पदस्थ अनिला पाराशर बताती हैं कि, अकसर पुलिस को सूचना मिलती थी कि ठंड में सड़क पर ठिठुरकर किसी की मौत हो गई। इसके बाद मन में विचार आया, और कम्बल बांटने का सिलसिला शुरु किया। जब उन्होंने इसकी शुरुआत की तो उनके एसएचओ दिनेश वर्मा और आजाद नगर थाने की महिला सब इंस्पेक्टर प्रियंका ने भी उनके इस कदम में साथ दिया। इसके अलावा कुछ समाज सेवा से जुड़े लोग भी आगे आए और अब तक ये सभी मिलकर 300 कम्बल बांट चुके हैं। रोज रात को ये लोग कम्बल बांटने निकलते हैं, और ठंड से ठिठुरते लोगों को राहत देने की कोशिश करते हैं। अब इन्होंने इसे लक्ष्य के रूप में लेते हुए 5 हजार कम्बल बांटने की ठानी है। आपको बता दें की राऊ थाना महिला सब इंस्पेक्टर अनिला पाराशर, यह वही अनिला पाराशर है, जिसने कुछ महीने पहले कचरे में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करने वाले नवजात को उठाकर अपना दूध पिलाया, और एक नया जीवन दिया था। अनिला के इस कदम की पूरे देश में तारीफ हुई थी, और साथ ही उन्हें मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ सहित कई संगठनों ने अवार्ड देकर सम्मानित किया था।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!