बैकों और किसानों को 13,500 करोड़ की चपत

भोपाल . प्रदेश के किसानों को कर्जमाफी का लाभ 15 दिन (22 फरवरी से) बाद मिलना शुरू होगा, लेकिन विधानसभा चुनाव के समय हुई कर्जमाफी की घोषणा के कारण बीते तीन माह में बैंक और किसानों को 13,500 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है।
यह नुकसान उन्हें एनपीए बढ़ने, कारोबार ठप पड़ने और ब्याज की अदायगी बढ़ने से हो रहा है। दरअसल, घोषणा के बाद से ही किसान ने बैंकों का कर्ज चुकाना और दूसरे लेन-देन करना बंद कर दिया है। डेबिट कार्ड के जरिए एटीएम से पैसा निकालने से भी वे बच रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उनके बीच यह संदेश था कि बैंक में बकाया राशि की जो अंतिम एंट्री होगी, उसी पर कर्ज माफ हो जाएगा। 
बैंकों ने अपने स्तर पर किसानों के पास जाकर उन्हें यह समझाने की कोशिश की कि खातों से पैसा निकालने और जमा करने से कर्जमाफी की राशि कम-ज्यादा नहीं होगी। लेकिन किसानों पर इसका फर्क नहीं पड़ा। नतीजतन दिसंबर के पहले हफ्ते से बैंक का कारोबार तेजी से घटने लगा। बैंकर्स ने अब मुख्यमंत्री कमलनाथ से मुलाकात कर जल्द ही इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। वह सीएम के साथ 9 फरवरी को अहम बैठक करने जा रहे हैं।
2000 करोड़ रुपए बढ़ गया एनपीए  : कर्जमाफी की घोषणा होने के बाद किसानों ने कर्ज चुकाना बंद कर दिया। इससे बैंकों का कृषि क्षेत्र से एनपीए 14,000 करोड़ रुपए से बढ़कर 16,000 करोड़ रुपए हो गया।

केसीसी पर अब सात प्रतिशत ब्याज : 35 लाख किसानों ने किसान क्रेडिट कार्ड लिए हैं। इससे कर्ज लेने पर ब्याज में 3% की छूट मिलती है। यानी 4% ही ब्याज देना पड़ता है। घोषणा के बाद किसानों ने रिपेमेंट बंद कर दिया, जिससे केसीसी पर 7% ब्याज यानी 1400 करोड़ रुपए ज्यादा देने पड़ रहे हैं।

23 लाख हुए डिफॉल्टर किसान : बैंकों के डिफॉल्टर किसानों की संख्या 18 लाख थी। अब 23 लाख हो चुकी है। यानी चुनाव के बाद से 5 लाख ऐसे किसान थे जो पहले कर्ज चुका रहे थे, लेकिन अब नहीं चुका रहे।

बैंकों को 10,100 करोड़ का नुकसान : खातों से लेन-देन बंद होने से बैंकों को 10,100 करोड़ रुपए के कारोबार से हाथ धोना पड़ गया। क्षेत्रीय ग्रामीण और सहकारी बैंकों में कारोबार गिरकर 20 फीसदी तक रह गया। ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्र में सरकारी और प्राइवेट क्षेत्र की बैंकों का भी यही हाल है।

30 लाख किसानों ने बंद किया लेन-देन : चुनाव के बाद कर्जमाफी 31 मार्च-2018 की कट ऑफ डेट पर बकाया कर्ज पर हो रही है। लेकिन इसके बाद भी 31 मार्च से 12 दिसंबर तक कर्ज लेने वाले 30 लाख किसान भी इस अास में न तो कर्ज चुका रहे और न ही बैंक खातों में कोई लेन-देन ही कर रहे हैं।

किसानों को कर्ज की अदायगी के लिए समझाए सरकार  : बैंक पहले ही संकट से जूझ रहे हैं। कई बैंक बढ़ते एनपीए के कारण आरबीआई की निगरानी सूची में है। ऐसे में किसानों का यह रवैया उनकी और परेशानी बढ़ा सकता है। हम सरकार से मदद मांग रहे हैं कि वे किसानों को समझाएं कि वे बाकी कर्जों की अदायगी चालू करें। ऐसा न करके वे अपना ही नुकसान कर रहे हैं। साथ ही बैंक में पैसा जमा करने और निकालने से उनकी कर्जमाफी की पात्रता न तो बढ़ेगी न घटेगी। अब तो इसके लिए फाॅर्म भी भरे जा चुके हैं।-अजय व्यास, समन्वयक, स्टेट लेवल बैंकर्स कमेटी,मप्र

बैकों की मदद करेंगे : 

बैंक हमारे पार्टनर हैं। उनके साथ मिलकर कर्जमाफी कर रहे हैं। बैंकों की जो भी समस्या है, वह हमारी जानकारी में है। उनकी हरसंभव मदद करेंगे।

-तरुण भनोट, वित्त मंत्री, मप्र

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!