कलेक्टोरेट जनसुनवाई में पहुंचे नर्सिंग कॉलेज के छात्र

इंदौर के राउ क्षेत्र के नर्सिंग कॉलेज में लगभग 40 छात्र-छात्राओं को पैसे के लिए कॉलेज प्रबंधन परेशान कर रहा है। छात्र-छात्रा द्वारा पैसे नहीं देने पर 6 महीने पढ़ाई में पीछे करने की धमकी दी जा रही है। कलेक्टर कार्यालय जनसुनवाई में छात्र-छात्राएं अपने परेशानियों से अधिकारियों को अवगत कराने पहुंची। छात्र-छात्राओं का आरोप है कि नर्सिंग कॉलेज इंटर्नषिप के नाम पर छात्र-छात्राओं से पैसे वसूल रहे हैं, और धमकी भी देते हैं। कॉलेज प्रशासन प्रबंधन का कहना है कि जब तक 15 हजार नहीं देंगे, तब तक एग्जाम में बैठने नहीं देंगे। साथ ही 6 महीने के लिए बैक कर देंगे, वही प्रबंधन का कहना है कि यह पैसे इंटर्नषिप के लिए नहीं हॉस्टल के लिए ले रहे हैं। फैकल्टी को एसडीएम ने बुलाया है जिसमें उन्होंने बताया कि इन बच्चों की अटेंडेंस कम होने के कारण फाइन की बात कर रहे हैं। वही छात्र छात्राओं का कहना है कि कॉलेज प्रबंधन दो रजिस्टर रखते हैं। एक इंटरेक्शन अधिकारी को बताने के लिए और दूसरा एसडीएम को बताने के लिए है। इंटरेक्शन अधिकारी वाले रजिस्टर में हंड्रेड परसेंट उपस्थिति है, वो सभी छात्रों की है। वहीं एसडीएम साहब को जो रजिस्टर दिखाया है, उसमें अटेंडेंस कम दिखाई गई है। छात्रों का कहना है कि जनसुनवाई में आने पर हमें उम्मीद है कि एसडीएम सर निष्पक्ष कार्रवाई करेंगे और हमें न्याय दिलाएंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!