महिला की शिकायत के बाद जीतू सोनी पर दुष्कर्म का मामला दर्ज

मोस्ट वांटेड आरोपी जीतू सोनी पर इंदौर पुलिस लगातार शिकंजा कसती आ रही है। जीतू सोनी पर 40 से अधिक अपराध विभिन्न धाराओं में इंदौर के विभिन्न थानों में दर्ज हो चुके हैं। वहीं महाराष्ट्र की एक महिला ने जीतू सोनी और उनके अन्य साथियों पर गैंगरेप का प्रकरण दर्ज करवाया है।
मोस्ट वांटेड जीतू सोनी और उसके अन्य लोगों ने मिलकर 2016 में पंखिड़ा गरबा में आई महाराष्ट्र की एक महिला के साथ जीतू सोनी व अन्य लोगों ने होटल वेस्टर्न में डरा धमका कर बारी-बारी से दुष्कर्म किया और उसका वीडियो भी बना लिया। जीतू सोनी के डर के कारण महिला ने उस समय पुलिस में मामला दर्ज नहीं करवाया, लेकिन जब इंदौर पुलिस की कार्रवाई के बारे में महाराष्ट्र में बैठी महिला को जानकारी लगी, तो उसने तत्काल इंदौर पुलिस से संपर्क किया और सारी घटना बताई, जिसके बाद पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर मध्यप्रदेश के मोस्ट वांटेड आरोपी जीतू सोनी व अन्य के खिलाफ गैंगरेप सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी। बता दें कि जीतू सोनी पर इंदौर के अलग-अलग थानों में 40 से अधिक अपराध दर्ज हैं। वहीं एक और मामला दर्ज होने के बाद इंदौर पुलिस जीतू सोनी की तलाश में सरगर्मी से जुट गई है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!