260 दिग्‍गजों की इज्‍जत दांव पर, 20 विधायक चुनेंगे मतदाता

झारखंड के 47 लाख से अधिक मतदाता शनिवार को 20 विधायक चुनने के लिए मतदान करेंगे. झारखंड विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण में 260 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. कुल 260 प्रत्याशियों में 29 महिला और 73 निर्दलीय मैदान में ताल ठोक हैं. निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए 24,264 मतदानकर्मी और 42,000 से अधिक जवानों को क्षेत्रों में तैनात किया गया है. मुख्यमंत्री रघुवर दास समेत कई दिग्गजों की किस्मत इवीएम में लॉक हो जायेगी.

जमशेदपुर पूर्वी और पश्चिमी सीटों पर सबसे ज्यादा 20-20 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, तो सरायकेला में सबसे कम 7 उम्मीदवार मैदान में हैं. जमशेदपुर पूर्वी और जमशेदपुर पश्चिम सीट को छोड़कर बाकी सभी 18 सीटों पर सुबह 7 बजे से शाम 3 बजे तक वोटिंग होगी. जमशेदपुर पूर्वी और जमशेदपुर पश्चिमी सीट पर सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा.

इन सभी विधानसभा क्षेत्रों में 5 दिसंबर की शाम 5 बजे से 7 दिसंबर शाम 8 बजे तक निषेधाज्ञा लगा दी गयी है. मतदान केंद्र परिसर एवं सरकारी/मतदान कार्य में लगे पदाधिकारियों/कर्मचारियों को छोड़कर पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों को मतदान केंद्र भवनों के 100 मीटर की परिधि में जमा होने या एक साथ चलने पर प्रतिबंध है. किसी भी परिस्थिति में मतदान केंद्र के 100 मीटर के अंदर किसी भी तरह के हथियार के साथ प्रवेश करने वाले को तुरंत गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!