विकास कार्यों में शिवराज सरकार पर दबाव बनाने के लिए मैं कांग्रेसी नेताओं का सहारा लेती थी: सुमित्रा महाजन

पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने इंदौर के विकास पर बात करते-करते अपने मन की बात कह दी। उन्होंने रविवार को एक कार्यक्रम में कहा कि अपने संसदीय क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए तत्कालीन शिवराज सरकार पर दबाव बनाने के लिए उन्होंने कांग्रेस नेताओं का सहारा लिया था। ताई रविवार को यहां राज्यपाल लालजी टंडन की मौजूदगी में उच्च शिक्षा मंत्री और कांग्रेस नेता जीतू पटवारी के घर आयोजित समारोह में किस्से साझा कर रही थीं।

  • महाजन ने कहा- ”प्रदेश में भाजपा की सरकार थी, तब मैं सरकार के खिलाफ नहीं बोल सकती थी, लेकिन लगता था कि किसी मामले में कुछ होना चाहिए। किसी को तो बोलना चाहिए। तब मैं धीरे से जीतू (पटवारी) या तुलसी (सिलावट) भैया को कहती थी। दोनों मेरे अपने और शहर के हैं। जब हम इंदौर का विकास करने निकलते हैं तब पार्टी और पॉलिटिक्स के बारे में नहीं सोचते।
  • ताई ने कहा- ”माफ करना मैं आज यह बोल रही हूं। लेकिन मैं कहती थी कि भैया कुछ करो, ऊपर मैं बात कर लूंगी। फिर शिवराज (चौहान) से भी बात करती थी। इन लोगों ने इंदौर के लिए हमेशा मेरी बात मानी। इंदौर के भले के लिए यहां सबका यही स्वभाव है।” 

सुमित्रा महाजन इंदौर से 8 बार सांसद रह चुकी हैं
कांग्रेस ने 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराकर 15 साल बाद मध्य प्रदेश में सरकार बनाई है। सुमित्रा महाजन इंदौर से आठ बार सांसद रह चुकी हैं। उन्होंने इस बार टिकट घोषणा में देरी होने के चलते लोकसभा चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया था।

  • भाजपा नेता सुमित्रा महाजन इंदौर से 8 बार सांसद और लोकसभा स्पीकर रह चुकी हैं
  • मध्य प्रदेश के मंत्री और कांग्रेस नेता जीतू पटवारी के कार्यक्रम में महाजन ने राज खोला
  • महाजन ने कहा- इंदौर के विकास के लिए हम लोग पार्टी-पॉलिटिक्स नहीं देखते हैं
  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!