MP:चयनित उम्मीदवारों ने मुंडवाया सिर

  • ऑनलाइन परीक्षा के बाद 27 सौ अभ्यर्थियों का हुआ था चयन
  • नियुक्ति की मांग को लेकर नीलम पार्क में कराया मुंडन

मध्य प्रदेश लोकसेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने कॉलेजों में रिक्त असिस्टेंट प्रोफेसर के तीन हजार पदों के लिए भर्ती निकाली थी. ऑनलाइन परीक्षा भी हो गई और 27 सौ अभ्यर्थी चयनित भी कर लिए गए, लेकिन नियुक्ति नहीं मिली. लंबे समय से अटकी पड़ी इस भर्ती की नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण करने की मांग को लेकर चयनित अभ्यर्थी आंदोलन कर रहे हैं.

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार और सोमवार को चयनित 70 अभ्यर्थियों ने सामूहिक मुंडन करा कमलनाथ सरकार  के खिलाफ विरोध जताया. दरअसल, एमपीपीएससी के जरिए असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयनित अभ्यर्थी लंबे समय से अटकी अपनी नियुक्ति के लिए पिछले कुछ दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं. अभ्यर्थियों ने महू से रैली निकाली और भोपाल पहुंचे. भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन के बीच ही उम्मीदवारों ने विरोधस्वरूप अपना मुंडन करवाया.

क्या है अभ्यर्थियों का पक्ष

आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों का कहना है कि प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा विभाग के तहत आने वाले शासकीय कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के चार हजार से अधिक पद खाली हैं. इनमें से लगभग 3 हजार पदों पर भर्ती के लिए एमपीपीएससी ने ऑनलाइन परीक्षा ली थी, जिसमें करीब 2700 उम्मीदवारों का चयन भी हो गया था लेकिन चयनित उम्मीदवारों को अभी तक नौकरी नहीं मिली है.

अभ्यर्थियों का कहना है कि वह अपनी नियुक्ति की मांग को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अभी तक नियुक्ति को लेकर सिवाय आश्वासन के कुछ नहीं मिला. अभ्यर्थियों ने कहा कि सबसे गुहार लगाने के बाद मजबूर होकर आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना पड़ा.

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!