दिल्ली में प्याज ने निकाले ‘आंसू’, अब 100रु/किलो

 देश की राजधानी में प्याज की कीमत आसमान छू रही है। लोकल सब्जी मंडियों में प्याज 100 रुपये बिक रहा है। दुकानदारों का कहना है कि पहले वे एक दिन में 30-50 किलो प्याज बेच देते थे। आज उन्हें 10 किलो प्याज भी बेचना मुश्किल हो गया है। पिछले तीन दिनों में प्याज की कीमत में 20 से 30 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। प्याज व्यापारियों की माने तो 15 दिसंबर से पहले प्याज की कीमतों में कमी आने की कोई संभावना नहीं है। ओनियन ट्रेडर्स ऑफ आजादपुर मंडी के सेक्रेटरी श्रीकांत मिश्रा का कहना है कि बीते दिनों कर्नाटक, नासिक, गुजरात में लगातार बारिश होने की वजह से नवंबर-दिसंबर में निकलने वाली प्याज की फसलें खराब हो गई हैं। यही कारण है कि लगातार प्याज की कीमतों में उछाल आ रहा है। फिलहाल इस समय प्याज की आवक अलवर से हो रही है। केवल दो-तीन राज्यों से प्याज की सप्लाई होने के कारण डिमांड पूरी नहीं हो पा रही है। यही वजह है कि लगातार कीमतों में उछाल आ रहा है। पहले इस सीजन में हर साल नासिक, गुजरात और अलवर से 4 से 5 हजार मीट्रिक टन प्याज की आपूर्ति होती थी। इस समय 1200 से 2 हजार मीट्रिक टन ही प्याज आ रहा है। बीते 11 नवंबर को आजादपुर मंडी में प्याज व्यापारियों पर इनकम टैक्स की रेड हुई थी। छापेमारी के दौरान जमाखोरी का मामला सामने नहीं आया था। रेड की वजह से किसानों में अफरा-तफरी मच गई थी।

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!